लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में गरीब और भूखों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, रोजाना बांट रहें हैं दो हजार खाने का पैकेट

By भाषा | Updated: April 9, 2020 17:22 IST

अमिताभ ने हाल ही में अखिल भारतीय फिल्म कर्मचारी परिसंघ के दिहाड़ी मजदूरों के एक लाख परिवारों को मासिक राशन मुहैया कराने का संकल्प भी जाहिर किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ (77) ने कहा कि इसके साथ ही महीने भर की खाद्य सामग्री के करीब 3000 पैकेट बांटने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है।

मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में विभिन्न स्थानों पर दोपहर और रात के भोजन के लिए खाद्य सामग्री के 2000 पैकेट बांटने का जिम्मा उठाया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। अमिताभ (77) ने कहा कि इसके साथ ही महीने भर की खाद्य सामग्री के करीब 3000 पैकेट बांटने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

बिग बी ने ब्लॉग में लिखा, ‘‘ निजी तौर पर मेरी ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर दोपहर और रात के भोजन के लिए खाद्य सामग्री के 2000 पैकेट बांटे जा रहे हैं और महीने भर की खाद्य सामग्री के करीब 3000 पैकेट बांटने की योजना पर काम चल रहा है.... जिससे कम से कम 12,000 लोगों का पेट भर पाएगा। ’’

अभिनेता ने कहा कि हाजी अली दरगाह, माहिम दरगाह, बाबुलनाथ मंदिर, बांद्रा में झुग्गी बस्ती और कुछ अन्य झुग्गी बस्तियों में इस पहल के जरिए भोजन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक पहुंचने की भी कोशिश की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘काम करने में कुछ परेशानियां तो आती हैं। लॉकडाउन के कारण घर से बाहर निकलना गैरकानूनी है। खाने के पैकेट तैयार होने के बावजूद उन्हें ले जाने की समस्या है।’’ अमिताभ ने हाल ही में अखिल भारतीय फिल्म कर्मचारी परिसंघ के दिहाड़ी मजदूरों के एक लाख परिवारों को मासिक राशन मुहैया कराने का संकल्प भी जाहिर किया था। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच