लाइव न्यूज़ :

श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा उपन्यास, पिता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से एक दिन पहले किताब होगी लॉन्च

By भाषा | Updated: September 11, 2018 19:47 IST

‘‘पैराडाइज टावर्स’’ लिखने का विचार कैसे आया, यह पूछे जाने पर श्वेता बच्चन ने कहा, ‘‘मैं अपने दादा के सान्निध्य में बड़ी हुई हूं, जो एक कवि और लेखक थे। लिखना और पढ़ना हमेशा से हमारे जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा रहा है।

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) रोजमर्रा की जिंदगी को बयां करता श्वेता बच्चन नंदा का पहला उपन्यास जल्द ही प्रकाशित होने वाला है। मुंबई के घरों की कहानी कहते इस उपन्यास को श्वेता अपने पिता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 10 अक्तूबर को लेकर आयेंगी।

‘हार्परकोलिंस इंडिया’ द्वारा प्रकाशित ‘‘पैराडाइज टावर्स’’ को श्वेता की एक अच्छी शुरुआत बताया जा रहा है। एक बिल्डिंग के अंदर जीवन के तमाम कशमकश को ढूंढने की कोशिश करती यह किताब खो चुकी रुमानियत, दूर भागने की प्रवृत्ति, आपसी बातचीत में तनाव और धमाकेदार दिवाली के जश्न की बात करती है।

‘‘पैराडाइज टावर्स’’ लिखने का विचार कैसे आया, यह पूछे जाने पर श्वेता ने कहा, ‘‘मैं अपने दादा के सान्निध्य में बड़ी हुई हूं, जो एक कवि और लेखक थे। लिखना और पढ़ना हमेशा से हमारे जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा रहा है। जब मैं छोटी थी तब से मैं डायरी लिखा करती थी। मैं कहानियां भी लिखती थी, जिसे मैंने कभी किसी से साझा नहीं किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘फिर, एक दिन मैंने कहा कि अब मैं इस काम में हाथ आजमाऊंगी। मैंने मुंबई में एक अखबार के लिये स्तंभ लिखना शुरू किया। इससे मेरे अंदर आगे बढ़ने और इस पर पूरा ध्यान देने का आत्मविश्वास आया और नतीजे के रूप में ‘पैराडाइज टावर्स’ आपके सामने है।’’ 

फिल्मकार करण जौहर ने इस किताब को ‘‘गतिमान, हर चीज को बारीकी से बयां करने वाला, हास्य से भरपूर और असाधारण रूप से बौद्धिक’’ बताया है।

हार्परकोलिंस इंडिया की सहायक संपादक श्रेया पुंज के अनुसार, ‘‘पैराडाइज टावर्स’’ में ताजगी है, इसमें अंतदृष्टि है और इसकी कहानी से हर व्यक्ति जुड़ाव महसूस करेगा।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!