लाइव न्यूज़ :

पिता हरिवंशराय बच्चन को लेकर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कुछ ऐसा कि फिर मांगनी पड़ी मांफी, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: August 7, 2020 08:43 IST

अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस की जांच नेगेटिव आई थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघर आने के बाद भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़े हैं। अस्पताल में भर्ती अपने बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक कविता शेयर की थी।बिग बी ने इस कविता के रचनाकार अपने पिता हरिवंशराय बच्चन को बताया था।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों जमकर फोटो और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह इंस्टाग्राम के जरिए फैंस तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं। हालांकि, अब कोरोना से जंग जीतक घर लौट आए हैं। घर आने के बाद भी वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़े हैं। 

हाल ही में अस्पताल में भर्ती अपने बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक कविता शेयर की थी। बिग बी ने इस कविता के रचनाकार अपने पिता हरिवंशराय बच्चन को बताया था। लेकिन फिर इस गलती को सुधारते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें बिग बी ने कहा कि संबंधित कविता उनके पिता ने नहीं, बल्कि कवि प्रसून जोशी ने लिखी है।

सोशल मीडिया पर शेयर की थी तस्वीर

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रहे थे। इसमें अमिताभ कोरोना वायरस को किक मारते नजर आ रहे हैं। साथ में बिग बी ने कविता शेयर की थी, ''धनुष उठा, प्रहार कर, तू सबसे पहला वार कर, अग्नि सी धधक-धधक हिरन सी सजग-सजग सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर, रु के न तू, थके न तू, झुके न तू, थमे न तू।''

बेटे अभिषेक के लिए चिंतित हैं अमिताभ

वहीं अभिषेक बच्चन अभी संक्रमण मुक्त नहीं हुए हैं और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। अमिताभ ने कुछ दिन पहले अपने ब्लॉग पर लिखा था, “कोरोना वायरस से मुक्त होने के बाद अस्पताल से वापस आकर खुशी हो रही है लेकिन अभिषेक को अभी चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है इसलिए थोड़ा चिंतित हूं।” बिग बी ने कहा कि डॉक्टर ‘‘हर घंटे’’ अथक प्रयास कर रहे हैं जिसे देखकर उम्मीद बंधी हुई है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच