लाइव न्यूज़ :

Badla Trailer: 'बदला' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, तापसी और अमिताभ की एक्टिंग और थ्रिलिंग में खो जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2019 12:28 IST

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।

Open in App

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। जहां तापसी पन्नू एक मर्डर केस में फंसी हुई हैं वहीं अमिताभ बच्चन वकील के रोल में हैं और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आगे क्या होगा यह तो फिल्म की रिलीज पर ही पता चलेगा।

कैसा है ट्रेलर

2.21 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत होती है अमिताभ बच्चन की आवाज से जो कहते हैं हर बार बदला लेना जरुरी नहीं होता है, लेकिन माफ कर देना भी हर बार सही नहीं होता है। इसके बाद नजर आते हैं अमिताभ बच्चन और तापसू पन्नू । तापसी कहती नजर आती है- बादल गुप्ता कौन है ये इसके साथ ही ये साफ हो जाता है कि बिग बी फिल्म में एक वकील के रोल में नजर आने वाले हैं।

 फिर शुरु होता है दमदार ट्रेलर जिसमें तापसी एक मर्डर केस में फंसी होती हैं और बादल उनके वकील के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक थ्रिलर स्टोरी है। ट्रेलर आपको कंफूज भी कर सकता है। एक बार आपको लगेगा कि तापसी किसी और के प्यार में होती हैं शादी के बाद फिर वह कहती नजर आती हैं कि वह केवल अपने पति और बेटी से ही प्यार करती हैं। एक सीन में आपको अमृता सिंह में नजर आएंगी। ट्रेलर काफी रोचक और कंफ्यूज करने वाला फिलहाल कर रहा है। जो फैंस के बीच उत्सुकता भी बढाएगा।

आज सुबह ही अमिताभ बच्चन ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। अमिताभ ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पोस्टर शेयर करते हुए अमिताभ लिखते हैं- बादल गुप्ता 40 साल में एक भी केस नहीं हारा, और कोई भी बदला इस रिकॉर्ड को नहीं बदल सकता है। आज दोपहर 12 बजे मिस्ट्री खुलेगी। बदला ट्रेलर आज रिलीज होगा।

इस फिल्म का निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं। बदला पर्दे पर 8 मार्च को रिलीज होगी। 

टॅग्स :तापसी पन्नूअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस