लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी जल्द करेंगे स्क्रीन शेयर , इस ‘मिस्ट्री थ्रिलर’ में करेंगे साथ काम

By भाषा | Updated: April 11, 2019 17:29 IST

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल (भाषा) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी एक ‘‘मिस्ट्री थ्रिलर’’ फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, जो 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है। पहली बार ये दोनों अभिनेता किसी फिल्म में एकसाथ काम करेंगे।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। रूमी जाफरी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। जाफरी ने एक बयान में कहा, ‘‘फिल्म एक सामूहिक प्रयास होता है और जब आपके पास कैमरे के सामने सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक होते हैं और लेंस के पीछे एक अनुभवी निर्माता होता है जो आपका समर्थन करता है और सभी रचनात्मक प्रयासों में मार्गदर्शन करता है, तो फिल्म बनाना एक शानदार अनुभव होता है।’’

फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाना है। निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि वह दो सितारों के साथ इस फिल्म को बनाने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अन्नू कपूर भी हैं। फिल्म की शूटिंग 10 मई से शुरू होगी। भाषा कृष्ण अविनाश अविनाश

टॅग्स :अमिताभ बच्चनइमरान हाशमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?