लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद की बदौलत अमित साध को मिला था पहला ब्रेक, सालों बाद इस अंदाज में कहा 'थैक्यू'

By अमित कुमार | Updated: December 29, 2020 11:05 IST

अमित साध ने सोशल मीडिया पर सालों बाद एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि कैसे उनके करियर को आगे बढ़ाने में सोनू सूद का हाथ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित साध ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। अमित साध ने 2012 में सोनू के साथ फिल्म 'मैक्सिमम' और 2013 में 'काई पो छे' जैसी हिट फिल्म में काम किया। इस साल अमित वेब सीरीज 'ब्रीद : इंटू द शैडो' को लेकर सुर्खियों में रहे। इसमें अभिषेक बच्चन भी थे।

सोनू सूद को कोरोना लॉकडाउन के समय प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद करने वाले मसीहा का नाम दिया गया है। सोनू शुरू से ही इस पर ऐतराज कर रहे हैं और अब उन्होंने एक किताब लिखकर मानो इस बात को दोहराया है कि वह मसीहा नहीं हैं। सोनू ने अपने और प्रवासी मजदूरों के लॉकडाउन संघर्ष पर एक किताब लिखी है, जिसका टाइटल है- 'आई एम नो मसीहा।' 

हाल ही में इसका विमोचन हुआ है। इस बीच अभिनेता अमित साध ने खुलासा किया कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, वह सोनू की ही बदौलत हैं। सोनू ने ही उन्हें इंडस्ट्री में ब्रेक दिया था। अमित साध ने सोनू के एक वीडियो को री-ट्वीट करते हुए लिखा, ''लोग यह बात नहीं जानते कि मुझे पहला ब्रेक सोनू भाई ने दिया था। आज मैं जहां हूं, उनकी वजह से ही हूं। आज उनके भलाई के कामों की लोग चर्चा कर रहे हैं, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है, जिसकी अभी शुरुआत हुई है। 

वह ऐसे नेक काम सालों से कर रहे हैं।'' अमित के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने फिर अपने अंदाज में जवाब दिया। सोनू ने लिखा, ''भाई आप राज करने के लिए पैदा हुए हैं। आपने अपनी किस्मत खुद लिखी है। मैं भाग्यशाली हूं कि इस यात्रा में आपके साथ रहने का मौका मिला। आप पर गर्व है। जिंदगी में सफलताएं जारी रखिए।'' अमित ने फिर ट्वीट किया और प्रेरणा देने के लिए सोनू का शुक्रिया अदा किया। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच