लाइव न्यूज़ :

सोचा नहीं था, भंसाली-राजमौली की फिल्म का हिस्सा बनूंगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 22, 2019 08:53 IST

'कलंक' स्टार आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं

Open in App

'कलंक' स्टार आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं. दोनों फिल्मों को लेकर उत्साहित आलिया ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह भंसाली-राजामौली जैसे अव्वल फिल्मकारों की फिल्मों का हिस्सा बनेंगी. आलिया ने कहा, ''मेरे लिए इन दोनों निर्देशकों के साथ काम करना बहुत बड़ी बात है.

दोनों में एक समानता है कि वह अपनी फिल्मों को लेकर जुनूनी हैं. वे अपने काम को लेकर बिल्कुल स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हैं. वे बहुत रचनात्मक हैं. मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं उनकी किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूंगी.'' गौरतलब है कि आलिया ने इससे पहले नौ वर्ष की आयु में 2005 में भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें नकार दिया गया था.

भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में वह पहली बार सलमान खान के साथ नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' भी वह तैयारियां कर रही हैं. इसके लिए आलिया तेलुगू भाषा सीख रही हैं. यह फिल्म 30 जुलाई 2020 को पर्दे पर आने की संभावना है.

टॅग्स :आलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया