लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट, महेश और मुकेश भट्ट के खिलाफ सड़क-2 को लेकर मामला दर्ज, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप

By भाषा | Updated: July 3, 2020 05:22 IST

रिलीज से पहले ही फिल्म सड़क 2 विवादों में आ गई है और दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में आलिया भट्ट, महेश भट्ट एवं मुकेश भट्ट के खिलाफ रिवाद पत्र दायर किया गया है।इन सभी पर फ़िल्म सड़क-2 में हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में अभिनेत्री आलिया भट्ट, निदेशक महेश भट्ट एवं मुकेश भट्ट के खिलाफ फ़िल्म सड़क-2 में हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक परिवाद पत्र दायर किया गया है।

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मुहल्ला निवासी आचार्य चंद्र किशोर परासर ने अपने अधिवक्ता अधिवक्ता सोनू कुमार के माध्यम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत में आलिया, महेश और मुकेश भट्ट के खिलाफ उक्त परिवाद पत्र भादवि की धारा 295 ए और 120 बी के तहत बृहस्पतिवार को दायर किया।

अदालत द्वारा मामले की सुनवाई की तारीख आगामी आठ जुलाई निर्धारित की गयी है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अपनी फिल्म सड़क—2 के पोस्टर में कैलाश पर्वत के तस्वीर का उपयोग किया है। इससे हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

फिल्म में संजय दत्त भी आएंगे नजर

'सड़क 2' को महेश के भाई मुकेश भट्ट ने अपने बैनर विशेष फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर की भी अहम भूमिका हैं। फिल्म सड़क 2 में आदित्य रॉय कपूर के अलावा संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर और मोहम्मद इकबाल खान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :आलिया भट्टमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील