लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट के हीरो रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने कार से किया एक्सीडेंट, FIR दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2018 09:59 IST

फिल्मों और टीवी की दुनिया में काफी नाम कमा चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कार से शनिवार को एक्सीडेंट हो गया है। ऐसे में अब अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Open in App

मुंबई,23 जुलाई: फिल्मों और टीवी की दुनिया में काफी नाम कमा चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कार से शनिवार को एक्सीडेंट हो गया है। ऐसे में अब  अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबर के अनुसार  शनिवार शाम करीब 6 बजे मुंबई के श्रीजी होटल के पास सिद्धार्थ ने गाड़ी से संतुलन खोया और उनकी गाड़ी एक डिवाइडर से जा टकराई। सिद्धार्थ की गाड़ी के संतुलन बिगड़ने के बाद उनके पीछ आ रही ह गाड़ियां भी आपस में टकरा गई जिसके कारण एक शख्स को चोट आई है।

वहीं, सिद्धार्थ इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए। कहा जा रहा है कि सभी पीड़ितों को गोरेगांव के सिद्धार्थ अस्पताल ले जाया गया। बाद में सिद्धार्थ को भी मेडिकल टेस्ट्स के लिए ले जाया गया था जिसकी रिपोर्ट्स अब तक नहीं आई हैं। कयास लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त अभिनेता ने शराब पी रखी थी।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि हमने केस दर्ज कर लिया है, इस हादसे में एक शख्स को चोट आई है और तीन गाड़ियां डैमेज हुई हैं। हमने सिद्धार्थ के ब्लड सैंपल भी लिए हैं, बाकी की जांच फिलहाल चल रही है।

सिद्धार्थ दिल से दिल तक, लव यू जिंदगी, आहट, जाने पहचाने से ये अजनबी जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। कर्लस के बालिका वधु जैसे सुपरहिट शो से अपनी पहचान बना चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी पहचान बनाई है। इसके साथ ही बॉलीवुड में उन्हें 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' और 'सूरमा' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!