लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की शादी होते देख टूटा फैंस, बना 'कबीर सिंह', वीडियो देख अभिनेत्री ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: April 11, 2022 10:21 IST

वीडियो में बेयॉनिक सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने सड़क पर नंगे पांव दौड़ते हुए एक कार के पीछे दिखाई दे रहे हैं, जिस पर 'आलिया वेड्स रणबीर' लिखा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट ने उस प्रशंसक के वीडियो पर कमेंट किया है जिसमें उनके रणबीर से शादी पर नंगे पांव सड़क पर भाग रहा हैवीडियो में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निक लोटिया नजर आ रहे हैं जो आलिया की शादी देख कबीर सिंह बन जाते हैं

मुंबईः आलिया भट्ट ने अपने एक प्रशंसक द्वारा बनाए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जो इस बात पर कटाक्ष करता है कि उनकी आगामी शादी कैसे कई दिलों को तोड़ देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया इसी हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। वीडियो में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निक लोटिया नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर बियॉनिक के नाम से जाने जाते हैं। वीडियो में निक कबीर सिंह की गेटअप में आलिया और रणबीर की गाड़ी के पीछे-पीछे नंग पांव दौड़ रहे हैं। 

वीडियो में बेयॉनिक सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने सड़क पर नंगे पांव दौड़ते हुए एक कार के पीछे दिखाई दे रहे हैं, जिस पर 'आलिया वेड्स रणबीर' लिखा वेडिंग बोर्ड लगा है। इसमें आलिया के साथ निक की तस्वीर भी दिखाई गई है जिसे आलिया और रणबीर की तस्वीर से बदल दिया जाता है। बैकग्राउंड में कबीर सिंह का गाना तू मेरी है मेरी ही रहेगी बज रहा है।

बेयॉनिक ने टूटे हुए दिल इमोजी के साथ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,  मैं 17 अप्रैल को...इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने स्माइली के साथ लिखा, 'डेड'।

वहीं अभिनेत्री आशा नेगी खुद को रणबीर कपूर की प्रशंसक के रूप में पेश करते हुए लिखा- चलो इसके लिए एक साथ दौड़ें।"  एक अन्य ने लिखा, "निक से आलिय दूर भागती हुई। एक फैन ने कमेंट किया, "अरे भाई तुमको कोई बाइक पे लेने भी नहीं आया #sedlife निक के लिए एक फैन ने लिखा, 'कोई बात नहीं निक आपको जल्द ही आलिया मिल जाएगी।

गौरतलब है कि महीनों की अटकलों के बाद आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने पुष्टि की कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी करेंगे। उन्होंने इंडिया टुडे को बताया कि शादी 14 अप्रैल को रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में होगी, जिसमें मेहंदी समारोह 13 अप्रैल को होगा। रणबीर और आलिया कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे जिसके रिलीज का इंतजार है।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?