लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस 2020 पर रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र करेगी धमाल, Aamir ने 'लाल सिंह चड्ढा' को बढ़ाया आगे!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 22, 2020 09:10 IST

बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही 'ब्रह्मास्त्र' एक बड़े बजट की फिल्म है. 'लाल सिंह चड्ढा' से क्लैश टालने के लिए ही इसे 2021 में रिलीज करने के बारे में सोचा जा रहा था

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखने को दर्शक बहुत आतुर हैइस फिल्म की रिलीज डेट बार-बार बदल रही है

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखने को दर्शक बहुत आतुर है. लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट बार-बार बदल रही है. इस वजह से दर्शकों का इंतजार भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि अब 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर आ रही नई खबर दर्शकों में एक बार फिर उत्साह का संचार कर सकती है. कहा जा रहा है कि यह फिल्म अब इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है.

जी हां, दरअसल क्रिसमस के मौके पर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर्दे पर उतरने वाली थी, लेकिन हाल में खबर आई थी कि आमिर अपनी इस फिल्म को पोस्टपोन कर सकते हैं. क्योंकि लॉकडाउन के चलते उनकी फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन वर्क प्रभावित हो गया है, जो दिसंबर तक पूर्ण नहीं हो पाएगा. इसलिए 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स इसे अप्रैल 2021 में रिलीज करने की सोच रहे हैं.

आमिर की फिल्म के आगे बढ़ने की वजह से ही करण जौहर के बैनर तले बन रही 'ब्रह्मास्त्र' को क्रिसमस 2020 पर रिलीज करने की सोची जा रही है. फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र' का शूट लगभग खत्म किया जा चुका है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर लगातार काम चल रहा है.

लॉकडाउन खत्म होते ही मेकर्स इसका बचा हुआ पैचवर्क भी पूरा कर लेंगे और यह फिल्म दिसंबर तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी. बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही 'ब्रह्मास्त्र' एक बड़े बजट की फिल्म है. 'लाल सिंह चड्ढा' से क्लैश टालने के लिए ही इसे 2021 में रिलीज करने के बारे में सोचा जा रहा था. बहरहाल, अभी 'ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है.

टॅग्स :ब्रह्मास्त्ररणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल