लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के बाद अब आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित, फैंस के लिए कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2021 08:39 IST

Coronavirus: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच हाल में बॉलीवुड से जुड़े कई चेहरे भी कोविड-19 की चपेट में आए हैं। आलिया भट्ट ने जानकारी दी है कि वे भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट कोरोना संक्रमित, इंस्टाग्राम पर मैसेज शेयर कर दी जानकारी हाल में आलिया के करीबी दोस्त रणबीर कपूर भी कोरोना संक्रमित हुए थे, अब वे ठीक हो चुके हैंआलिया भट्टा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन में रहेंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित पाई गई हैं और होम क्वारंटीन में हैं। आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। आलिया ने गुरुवार देर शाम इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए खुद के संक्रमित होने की बात बताई। 

उन्होंने लिखा, हेलो, 'मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैंने तत्काल खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन में रहूंगी। मैं डॉक्टरों की सलाह पर सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सभी का समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।'

इससे पहले हाल ही में आलिया के करीबी दोस्त और एक्टर रणबीर कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और वे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

बप्पी लहरी के भी गुरुवार को कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई थी। उन्हें उपचार के लिए मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। उनकी उम्र को देखते हुए एहतियाती तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

बहरहाल, आलिया आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसमें सबसे पहले संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है जिसमें वे एक दमदार भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में भी वो नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में हैं।

आलिया इसके अलावा एसएस राजामौली की RRR में भी नजर आ सकती हैं। साथ ही करण जौहर की मेगा बजट फिल्म 'तख्त' में भी आलिया काम करने वाली हैं। ये फिल्म मुगल काल पर आधारित है जिसमें दो भाईयों दाराशिकोह और औरंगजेब की कहानी दिखाई जाएगी।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में परेश रावल, कार्तिक आर्यन, मनोज वाजपेयी जैसे एक्टर भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसआलिया भट्टरणबीर कपूरकोविड-19 इंडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?