लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब कपिल शर्मा से शादी करना चाहती थीं आलिया भट्ट, सबके सामने यूं किया प्यार का इजहार

By अमित कुमार | Updated: May 24, 2020 15:30 IST

लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। इन दिनों आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कपिल शर्मा से शादी की बात कहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई हैं। अपने छोटे से करियर में आलिया भट्ट ने हर तरीके का रोल किया है। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया ने जल्द ही साबित कर दिया कि वह किसी भी रोल को बखूबी तरीके से निभाना जानती हैं। 

'राजी' से लेकर 'गली बॉय' तक उनके दमदार अभिनय की हमेशा तारीफ होती रही है। आलिया भट्ट सेल्फ क्वारंटाइन के दौरान खाली समय को अच्छी तरह यूटिलाइज कर रही हैं। वह इन दिनों अपनी राइटिंग स्किल को निखारने में जुटी हुई हैं। खबर है कि आलिया इन दिनों राइटिंग का एक ऑनलाइन कोर्स कर रही हैं। इस बीच आलिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। 

आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आलिया भट्ट ने खुद खुलासा किया था कि वो कपिल शर्मा से शादी करना चाहती थीं। दरअसल, एक अवार्ड शो के दौरान करण जौहर के पास स्टेज पर आलिया आती हैं और कहती हैं कि वो शादी करना चाहती हैं। इस पर करण उन्हें कहते हैं कि तुम्हारी उम्र अभी बहुत छोटी है। तुम अभी शादी मत करो।

आलिया नहीं मानती और करण से कहती हैं कि वह जिससे शादी करना चाहती है वह कोई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा हैं। उस दौरान कपिल शर्मा करण जौहर के बगल में खड़े होते हैं और आलिया की बात सुनकर हैरान रह जाते हैं। आलिया उन्हें शादी के लिए प्रपोज करती हैं। बता दें कि ये किसी ईवेंट का वीडियो है, जिसमें ये तीनों मस्ती-मजाक के लिए ये सबकर रहे होते हैं। पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

टॅग्स :आलिया भट्टकपिल शर्माकरण जौहरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच