लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट के साथ नया साल मनाएंगे रणबीर कपूर, जानिए कौन सी होगी वो खूबसूरत जगह?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 5, 2018 09:54 IST

रणबीर-आलिया अपनी शूटिंग के बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर क्रिसमस से पहले न्यूयॉर्क जाएंगे।

Open in App

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने इश्क को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। दोनों अब लगभग अपने इश्क पर बिना बोले बहुत कुछ बोल चुके हैं।ऐसे में अब खुलासा हुआ है कि क्रिसमस और न्यू इयर को भी ये दोनों साथ ही मनाएंगे।

टाइम्स की खबर के अनुसार दोनों अपनी शूटिंग के बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर क्रिसमस से पहले न्यूयॉर्क जाएंगे। दरअसल यहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर पहले से अपना इलाज करवा रहे हैं उनके साथ नीतू कपूर हैं। ऐसे में रणबीर और आलिया भी वहां जाएंगे और न्यू इयर का सेलिब्रेशन भी इनका यहीं पर होगा।  दोनों को कुछ दिनों पहले ही न्यूयार्क में साथ में देखा गया था। उस  वक्त भी आलिया और रणबीर वहां ऋषि कपूर से मिलने ही गए थे। 

कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते को दोनों ही परिवारों से हामी मिल चुकी है। अब दोनों की तरफ से आधिकारिक ऐलान का ही केवल इंतदार फैंस कर रहे हैं।हाल ही में रणबीर को लेकर आलिया की मां सोनी राजदान ने  उन्होंने ऐक्टर को गुड बॉय बताया था। दूसरी और महेश भट्ट ने भी यह कहते हुए इस रिलेशनशिप को परमिशन दे दी थी कि वह आलिया के फैसले का सम्मान करते हैं। जबकि ऋषि भी इस रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं और आलिया कपूर परिवार के साथ नजर भी आ चुकी हैं। 

शादी की खबरें

खबरों के अनुसार ये दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। 

जैसा कि सभी को पता है कि ऋषि इस समय न्यू यॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबर के अनुसार केवल रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि हम देख चुके हैं कि कॉफी विद करण में आलिया ने काफी हद तक अपने और रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।

हाल ही में  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की एक तस्वीर में एक साथ देख फैंस क्रेजी हुए दिख रहे थे। आज सुबह से ही आलिया और रणबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई दिख रही थीं। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। जैसा कि फैंस को पहले से पता है रणबीर कपूर काफी दिनों न्यूयॉर्क में थीं। ऐसे में अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकलकर अब आलिया भी  रणबीर कपूर से मिलने न्यूयॉर्क की धरती पर पहुंच गई थीं।

 वहीं, दोनों दबीं जुबां में अपने प्यार का ऐलान तो कर चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। इससे पहले ऋषि कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करके मुहर भी लगाई थी। वहीं, हाल ही में रणबीर ने आलिया के परिवार और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल