लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर किया गया स्पॉट, वायरल हुई तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 17:32 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर एकसाथ स्पॉट किए गए रणबीर और आलियाफिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनी, डिंपल कपाड़िया और मोनी रॉय लीड रोल में हैं

बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर की है। दोनों को भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। 

इस तस्वीर के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली के साथ कोई प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों की एकसाथ दूसरी फिल्म होने वाली है। मालूम हो, दोनों अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण शूटिंग रुकी हुई है। मगर बताया जा रहा है कि शूटिंग अक्टूबर में शुरू की जा सकती है। 

माना जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान ही पूरी सावधानी के बाद फिल्म की शूटिंग को पूरा किया जाएगा। यही नहीं, शूटिंग के समय ज्यादा लोगों को भी डेट पर नहीं रखा जाएगा। अगले साल जून में फिल्म को रिलीज करने की तैयार की जा रही है, जिसके चलते शूटिंग का जल्द से जल्द खत्म होना जरूरी है। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस प्रोजेक्ट को जल्दी खत्म करने के लिए डबल शिफ्ट में काम कर सकते हैं। 

दोनों पांच घंटे की दो शिफ्ट में शूटिंग को खत्म करने का काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक की होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से रात नौ बजे तक की हो सकती है। वहीं, रही बात मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तो बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान अब क्रोमा स्क्रीन का इस्तेमाल से उनके सीन्स को भी पूरा किया जा सकता है। बता दें, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनी, डिंपल कपाड़िया और मोनी रॉय लीड रोल में हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टसंजय लीला भंसालीअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल