लाइव न्यूज़ :

होम क्वारंटाइन के बावजूद पार्टियों और क्लबों में मस्ती कर रहे ये लोग, भड़के अक्षय कुमार ने कहा- कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है...

By अमित कुमार | Updated: March 20, 2020 18:10 IST

शुक्रवार को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई। कोरोना के बढ़ते मामले और लोगों द्वारा बरतने वाली लापरवाही पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का गुस्सा फूटा है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘कोविड-19’ संक्रमण से विश्वभर में करीब 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है। अक्षय ने कहा, ' हम सबका खुद से ये सवाल पूछना बेहद जरूरी है कि क्या हमारा बाहर जाना सुरक्षित है?'

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के 206 मामले हैं, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 नये मामले दर्ज करने के बाद यह आंकड़ा 195 बताया है। ‘कोविड-19’ संक्रमण से विश्वभर में करीब 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई।

कोरोना के बढ़ते मामले और लोगों द्वारा बरतने वाली लापरवाही पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का गुस्सा फूटा है। अक्षय ने कहा, घर पर हूं, उम्मीद है आप भी मुझे घर पर बैठकर देख रहे होंगे। अगर आप बाहर हैं तो किसी जरूरी काम से होंगे। हम सबका खुद से ये सवाल पूछना बेहद जरूरी है कि क्या हमारा बाहर जाना सुरक्षित है? मेरे लिए, आस-पास के लोगों के लिए। 

आप सोचते होंगे कि मैं इतना सवाल क्यों कर रहा हूं, बताता हूं। मुंबई एयरपोर्ट पर लोग जो सफर से लौटे हैं। जो कोरोना टेस्ट में लोएस्ट कैटेगरी में हैं। उन्हें एक स्टांप लगाकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है। ये समझाकर कि दो हफ्ते लोगों से दूरी बनाकर रखें।'

अक्षय कुमार ने आगे कहा, ' विश्वास कीजिए इतने समझाने के बावजूद ये लोग न सिर्फ बाहर निकल रहे हैं, बल्कि कुछ लोग देश के अलग-अलग हिस्से में जा रहे हैं। पार्टियां कर रहे हैं, क्लबों में घूम रहे हैं। ये क्या मानसिकता है लोगों की। भाई सहाब कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है। अभी रेस में वह हम से आगे चल रहा है और इससे जीतने के लिए सबको साथ आना होगा। सब जीतेंगे तो साथ, हारेंगे तो साथ।

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच