लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग जल्द होगी शुरू

By अमित कुमार | Updated: June 9, 2020 15:06 IST

अक्षय कुमार जुलाई में लंदन फिल्म की शूटिंग पूरा करने के लिए जाएंगे। लॉकडाउन के कारण फिल्म का काम पूरा नहीं हो सका था।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए जुलाई में लंदन की उड़ान भरने वाले है।लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं।

अक्षय कुमार के बारे में जो भी कहा जाए कम है। अक्षय हर तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय हर साल 3 से 4 फिल्में आराम से कर लेते हैं। उनकी हर एक फिल्में फैंस को पसंद भी आती है। हाउसफुल 4 के बाद खिलाड़ी कुमार इन दिनों सूर्यवंशी में बिजी चल रहे थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए जुलाई में लंदन की उड़ान भरने वाले है। खुद अक्षय कुमार ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस लुक में खिलाड़ी कुमार एक दम धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर बेल बॉटम का पहला लुक फैंस के लिए शेयर किया। सामने आया लुक चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था। 

कहा जा रहा था कि  ये फिल्म कन्नड़ फिल्म का रीमेक है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म एक नई कहानी पर बनेगी, निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का टाइटल कन्नड़ सिनेमा से लिया है। कन्नड़ की फिल्म बेल बॉटम 70 और 80 के दशक के एक जासूस की कहानी पर बनी है।

लॉकडाउन के कारण 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे', 'लक्ष्मी बम' जैसी फिल्मों का काम रुका हुआ था। लेकिन महाराष्ट्र ने निर्माता-निर्देशकों को फिर से शूटिंग करने के लिए हामी भर दी। ऐसे में माना जा रहा है कि इन फिल्मों पर जल्द ही काम शुरू हो सकता है।  

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच