लाइव न्यूज़ :

इस दीवाली आपके घरों में 'लक्ष्मी' के साथ एक धमाकेदार 'बॉम्ब' भी आएगा, जानिए कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'Laxmmi Bomb'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2020 16:26 IST

बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। लंबे समय से र‍िलीज का इंतजार कर रही उनकी फ‍िल्‍म लक्ष्‍मी बॉम्‍ब की र‍िलीज डेट सामने आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसामने आई अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म लक्ष्‍मी बॉम्‍ब की र‍िलीज डेटदीवाली के मौके पर 9 नवंबर को होगा इस फ‍िल्‍म का प्रीमियर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हर साल एक से एक नायाब फिल्म पर्दे पर पेश होती है। अक्षय अलग अलग तरह की फिल्में फैंस के सामने पेश करते रहते हैं। अब अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फैंस को खुशखबरी दी है। । लंबे समय से र‍िलीज का इंतजार कर रही उनकी फ‍िल्‍म लक्ष्‍मी बॉम्‍ब की र‍िलीज डेट सामने आ गई है। अक्षय की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब इस साल रिलीज पर धमाल करने वाली है।

लक्ष्‍मी बॉम्‍ब इस साल दीवाली के मौके पर यानि 9 नवंबर को र‍िलीज होने जा रही है। एक्‍टर अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अक्षय ने एक 30 सेकंड का टीजर भी जारी कर दिया। अक्षय कुमार के ट्वीट के अनुसार ओटीटी प्‍लेटफॉर्म डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्टार पर लक्ष्‍मी बॉम्‍ब का प्रीमियर होगा।

 फ‍िल्‍म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए अक्षय कुमार खुद उत्‍साहित नजर आए। उन्‍होंने लिखा है कि इस दीवाली आपके घरों में 'Laxmmi' के साथ एक धमाकेदार 'Bomb' भी आएगा। आ रही है लक्ष्‍मी बॉम्‍ब 9 नवंबर को। केवल डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर। इसलिए तैयार हो जाएगी क्‍योंकि ये दीवाली लक्ष्‍मी बॉम्‍ब वाली।  

इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई देता है कि आज से तेरा नामलक्ष्मण नहीं लक्ष्मी होगा। इसके साथ की अक्षय कुमार की फोटो दिखाई जाती है जो धीरे धीरे लक्ष्मी बॉम्ब के लुक में नजर आने लगते हैं।  अक्षय ने 'लक्ष्मी बॉम्ब' में एक ट्रांसजेंडर को रोल निभाया है।'लक्ष्मी बॉम्ब' फिल्म में अक्षय कुमार साड़ी पहने नजर आएंगे। अब फैंस को टीजर के बाद फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?