लाइव न्यूज़ :

Bell Bottom Release: अक्षय की फिल्म बेलबॉटम इस दिन होगी रिलीज, नए पोस्टर में दिखा एक्टर का दमदार लुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2020 12:14 IST

बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म बैल बॉटम की शूटिंंग पूरी हो चुकी है और इसी के साथ र‍िलीज डेट भी सामने आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार स्कॉटलैंड में फ‍िल्‍म बैल बॉटम की शूटिंग के ल‍िए गए हुए हैंअक्षय कुमार की एक के बाद एक शानदार फिल्म फैंस के सामने रिलीज हो रही है

अक्षय कुमार की एक के बाद एक शानदार फिल्म फैंस के सामने रिलीज हो रही है। हाल ही में अक्षय की फिल्म  लक्ष्मी बॉम्ब पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले एक्टर ने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग पूरी की है।अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म बैल बॉटम की शूटिंंग पूरी हो चुकी है और इसी के साथ र‍िलीज डेट भी सामने आ गई है। 

खिलाड़ी कुमार ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। अक्षय कुमार स्कॉटलैंड में फ‍िल्‍म बैल बॉटम की शूटिंग अभी तक कर रहे थे। बीते महीने से ही यहां फ‍िल्‍म की शूटिंग की जा रही थी। 

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- 'अकेले हम बहुत थोड़ा कर पाते हैं और साथ मिलकर बहुत ज्‍यादा। यह टीमवर्क है और मैं हर एक मेंबर का धन्‍यवाद देता हूं। बैल बॉटम की शूटिंग पूरी हुई। ये रहा नया पोस्‍टर।' अक्षय कुमार ने पोस्‍टर शेयर किया है उसमें वह हवाई जहाज से उतरकर चलते नजर आ रहे हैं।  जासूसी थ्रिलर बेस फिल्म बेल बॉटम साल 1980 के बैकड्राप पर है। इसमें अक्षय कुमार एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं जो 212 से अधिक बंधकों को हाईजैक अटैक से बचाते दिखेंगे। 

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी को असीम अरोड़ा और परवीज़ शेख ने लिखी है। अगले साल 2 अप्रैल को फिल्म 'बेलबॉटम' रिलीज होगी। रंजीत एम तिवारी फिल्म के निर्देशक हैं, जबकि इसका निर्माण वाशु और जैकी भगनानी के साथ निखिल आडवाणी कर रहे हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल