लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की नई फिल्म बेल बॉटन का धांसू फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, सत्य घटनाओं पर है फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 11, 2019 09:26 IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कन्नड़ की सुपरहिट फिल्म 'बेल बॉटम' के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय हर तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय हर साल 3 से 4 फिल्में आराम से कर लेते हैं।

अक्षय कुमार के बारे में जो भी कहा जाए कम है। अक्षय हर तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय हर साल 3 से 4 फिल्में आराम से कर लेते हैं। उनकी हर एक फिल्में फैंस को पसंद भी आती है।हाउसफुल 4 के बाद खिलाड़ी कुमार इन दिनों सूरवंशी में बिजी चल रहे हैंष लेकिन इसी बीच एक नए लुक के साथ अक्षय ने फैंस के बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अपनी नई फिल्म बेल बॉटम की घोषणा कर दी है।

खुद अक्षय कुमार ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस लुक में खिलाड़ी कुमार एक दम धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर बेल बॉटम का पहला लुक फैंस के लिए शेयर किया है। सामने आया लुक चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर छा गया। 

सामने आए लुक में अक्षय रेट्रो में नजर आ रहे हैं। वो कार के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ अक्षय के ऊपर से प्लेन गुजर रहा है।इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है-  80 के दशक में जाने के लिए तैयार हो जाएं। रोलर कोस्टर स्पाए राइड, फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।

पोस्टर को फैंस ने जमकर पसंद किया है। इसके साथ ही अक्षय एक और धमाका लेकर फैंस से रुबरु होने को तैयार हो गए हैं। एक्शन रिप्ले वाली गलती इस फिल्म में भी  अक्षय इस फिल्म में भी करते नजर आने वाले हैं। एक्शन रीप्ले में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय ने मिलकर 70 के दशक में लौटने की कोशिश की थी। फिल्म पर्दे पर बुरी तरह से पिट गई थी।

फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने इसी तरह की पेशकश अक्षय कुमार को की। अभी ये नहीं पता चल पाया है कि ये फिल्म कितने बड़े बजट में बनेगी। कहा जा रहा था कि  ये फिल्म कन्नड़ फिल्म का रीमेक है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म एक नई कहानी पर बनेगी, निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का टाइटल कन्नड़ सिनेमा से लिया है। कन्नड़ की फिल्म बेल बॉटम 70 और 80 के दशक के एक जासूस की कहानी पर बनी है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल