लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'रक्षाबंधन' के हो रहे बहिष्कार को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा- 'शरारती लोग फिल्म का बॉयकॉट कर रहे हैं'

By रुस्तम राणा | Updated: August 8, 2022 17:14 IST

मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "बहुत कम लोग हैं जो ये काम करते हैं। वे शरारत कर रहे हैं। कोई बात नहीं। यह एक स्वतंत्र देश है। हर किसी को वह करने की अनुमति है जो वे चाहते हैं...।"

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने कहा, "बहुत कम लोग हैं जो ये काम करते हैं।अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन'11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन का ट्विटर पर जमकर विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #BoycottRakshaBandhanMovie ट्रेंड चला रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीजिंग से पहले सोशल मीडिया पर हो रहे फिल्म के विरोध को लेकर अक्षय कुमार का बयान आया है। सोमवार को फिल्म के एक प्रमोशन इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने कहा है कि शरारती लोग इस फिल्म को बॉयकॉट कर रहे हैं। 

बॉलीवुड अभिनेता ने 'रक्षाबंधन' को प्रमोट करते हुए कहा कि 'भारत एक आजाद देश है और हर कोई जो चाहे कर सकता है।' उन्होंने बहिष्कार का आह्वान करने वाले लोगों से भी ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया। हाल ही में लोगों ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और आलिया भट्ट की डार्लिंग्स का बहिष्कार करने का आह्वान किया था।

मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "बहुत कम लोग हैं जो ये काम करते हैं। वे शरारत कर रहे हैं। कोई बात नहीं। यह एक स्वतंत्र देश है। हर किसी को वह करने की अनुमति है जो वे चाहते हैं। इससे अर्थव्यवस्था को मदद मिलती है। यह नहीं जा रहा है।" जब लोग इस तरह की बातें करते हैं तो कोई मतलब निकालने के लिए। हम सभी अपने देश को सबसे बड़ा और महान बनाने की कगार पर हैं। मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वे इसमें न आएं। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि ऐसी चीजों को उजागर न करें। यह अपने देश के लिए बेहतर है। "

दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों को लेकर आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। वे कनिका के पुराने ट्वीट को लेकर फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं। बता दें कि कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन देश के तमाम मुद्दों पर ट्वीट करती हैं। कनिका ने सीएए को लेकर भी ट्वीट किया था जिसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। इसमें कनिका ने लिखा था- हम कागज नहीं दिखाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने गोवंश को लेकर भी ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा- अस्पताल में बेड के इंतजार में पार्किंग में मौत, ये हैं अच्छे दिन। इंडिया सुपर पॉपर है और गऊ माता का मूत्र पीने से कोविड चला जाएगा। 

बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय कुमार की बहन का किरदार शिकारा फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम