लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कश्मीर फाइल्स को लेकर बोले अक्षय कुमार- इसने मेरी पिक्चर को भी डुबा दिया, विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2022 12:52 IST

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बॉलीवुड एक्टर अक्षय जुनर का बयान सामने आया है, जिसमें वो कहते नजर आए कि इसने उनकी फिल्म बच्चन पांडे को भी डुबा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।द कश्मीर फाइल्स अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को कड़ी टक्कर दे रही है।

भोपाल: विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लगातार सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बातचीत करते हुए नजर आए। हालांकि, इस बार उन्होंने ये बात भी मानी कि कश्मीर फाइल्स ने उनकी फिल्म बच्चन पांडे को भी डुबा दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर को मजाक करते हुए देखा गया। इस वीडियो को अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है।

वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं, "कश्मीर फाइल्स देश में एक बड़ी लहर की तरह आई जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया। वो बात और है कि मेरी पिक्चर को भी डुबा दिया।" वहीं, अग्निहोत्री ने कुमार के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए जवाब भी दिया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "द कश्मीर फाइल्स को लेकर आपकी सराहना के लिए धन्यवाद अक्षय कुमार।" बता दें कि इससे पहले भी अक्षय कुमार को फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा जा चुका है। 

बता दें कि 11 मार्च को रिलीज हुई निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी समेत प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और घाटी से उनके दर्दनाक पलायन पर आधारित है। द कश्मीर फाइल्स अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को कड़ी टक्कर दे रही है। यही नहीं, फिल्म ने दो हफ़्तों के अंदर 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर लिया है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सअक्षय कुमारVivek Ranjan Agnihotriअनुपम खेरमिथुन चक्रबर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया