लाइव न्यूज़ :

जब राजकुमार राव ने कहा- भईया सैनिटरी पैड देना, वीडियो में देखें दुकानदार का कैसा था रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2018 16:22 IST

अक्षय कुमार ने फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन और पीरियड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए कैम्पेन चला रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पैडमैन काफी चर्चा में है। अक्षय कुमार ने फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन और पीरियड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए कैम्पेन चला रहे हैं। इस कैम्पेन में सिर्फ फिल्म के स्टार कास्ट ही नहीं बल्कि  आमिर खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर भी शामिल हुए है। पैडमैन फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'पैडमैन चैलेंज' अब राज कुमार राव और अनिल कपूर ने लिया है। राजुकमार राव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम दोनों जगह ये वीडियो शेयर की है। जिसमें वह अनिल कपूर के साथ एक एक्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनिल कपूर मेडिकल स्टोर के दुकानदार बने हैं और राजकुमार राव ग्राहक की भूमिका में दिख रहे हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जब राजकुमार राव पैड मांगते हैं तो दुकानदान अनिल कपूर यह कहते हुए दिखते हैं कि अगर आपके जैसा हर मर्द हो जाए तो महिलाओं की जिंदगी कितनी आसान हो जाएगी। 

फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर हैं। बता दें कि अरुणाचलम मुरुगनाथम ने 'पैडमैन चैलेंज' की शुरुआत की है। इसमें लोगों को पैड के साथ अपनी फोटो शेयर करनी है।

टॅग्स :पैडमैनअनिल कपूरअक्षय कुमारसोनम कपूरट्विंकल खन्नाराधिका आप्टेदीपिका पादुकोणआलिया भट्टअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBlog: बेटा पीरियड्स शुरू हो गए हैं किसी को बताना नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?