लाइव न्यूज़ :

पैडमैन Vs पद्मावत: इन 3 कारणों से 'पद्मावत' के आगे फीकी नहीं पड़ेगी 'पैडमैन'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2018 16:08 IST

अक्षय कुमार की पैडमैन और संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत दोनों के साथ पर्दे पर रिलीज होंगी।

Open in App

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस 25 जनवरी को फैंस को दो बड़ी फिल्मों को तोहफा मिलने वाला है। अक्षय कुमार की पैडमैन और संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत दोनों के साथ पर्दे पर रिलीज होंगी। पद्मावत की रिलीज डेट 25 होने के बाद से ये भी कहा जाने लगा है कि कहीं अक्षय की पैडमैन को इसको खामियाजा ना उठाना पड़ जाए, लेकिन पद्मावत फिल्म से अक्षय कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस बात के कई अहम कारण हैं।

पैडमैन Vs पद्मावत: फिल्मों के बजट 

पैडमैन 100 करोड़ रुपये में बनी है। जिसमें से 75 करोड़ रुपये प्रोडक्शन में खर्च किए गए हैं और 25 करोड़ रुपये की लागत प्रिंट के लिए दी गई है। फिल्म के रिलीज से पहले कई राइट्स बेचे भी जा चुकें हैं। इससे फिल्म की करीब आधी कास्ट पहले ही वसूल हो जाने की खबर है। जबकि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के बजट की बात करें तो ये 250 करोड़ रुपये में बनी है। जिसमें से 225 करोड़ रुपये प्रोडक्शन के लिए खर्चे गए हैं और 25 करोड़ रुपये प्रिंट-पब्लिसिटी में दिए गए। फिल्म का विरोध भी हुआ है जिस कारण से कुछ राज्यों में इसकी रिलीज पर संशय भी है, ऐसे में फिल्म को इसका नुकसान होगा। वहीं, जिसका लाभ पैडमैन को मिल सकता है।

पैडमैन Vs पद्मावत: फिल्म का मुद्दा

पैडमैन फिल्म में अक्षय कुमार ने एक सामाजिक मुद्दा महिलाओं के समर्थन में उठाया है। महिला शक्ति उनके साथ ही होगी। इससे पहले टॉयलेट-एक प्रेम कथा को हिट रही थी। ये फिल्म माहिलाओं और पुरुषों दोनों को जागरूक करने के रूप से बनाई गई है। जबकि भंसाली पद्मावत ऐतिहासिक कहानी है, जिसका विरोध होने के बाद इसको इतिहासिक प्रारूप से अलग कर दिया गया है।

पैडमैन Vs पद्मावत: टिकट बुकिंग

पैडमैन की रिलीज डेट पहले से तय है जि कारण से पहले से फैंस ने इसकी ऑनलाइन टिकट भी ले रखी हैं। चूंकि पैडमैन तयशुदा तारीख पर  रिलीज हो रही है इसलिए ड‌िस्ट्रिब्यूटर पहले ही इसके लिए स्क्रीन तय कर चुके हैं। अचानक से पद्मावत की तारीख आने पर चुनौती थोड़ी बढ़ी जरूर है। लेकिन जिनके टिकट पहले से बुक हो गए हैं वहां पद्मावत को नुकसान उठाना पड़ेगा।

टॅग्स :पैडमैनपद्मावतीअक्षय कुमारसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणशाहिद कपूरसोनम कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?