लाइव न्यूज़ :

नेपोटिज्म का शिकार हो चुके हैं अक्षय कुमार, बताया कैसे फिल्म 'फूल और कांटे' में अजय देवगन ने किया था रिप्लेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2020 21:37 IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो भी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का शिकार हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बहस काफी तेज हो गई हैअक्षय कुमार ने बताया कि वो भी भाई-भतीजावाद का शिकार हो चुके हैं

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और खेमेबाजी कोई नई नहीं है। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद ये मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी नेपोटिज्म को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो भी इसका शिकार हो चुके हैं। मगर बात काफी पुरानी हो चुकी है। 

साल 1991 में रिलीज हुई थी फिल्म 'फूल और कांटे'

मिड डे को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने इस बात से पर्दा उठाया कि आखिर कैसे उन्हें फिल्म 'फूल और कांटे' से ऐन मौके पर हटा दिया गया। एक्टर ने खुलासा किया कि साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। अक्षय ने इसके लिए सॉन्ग्स की मेकिंग में, फोटोशूट्स में और इसके अलावा और भी कई जगहों पर मौजूद थे। मगर बाद में एक रात उनके पास एक कॉल आया, जिसमें उनसे कहा गया, 'भाई, आप मत आना।'

मधुर हैं अजय और अक्षय के संबंध

बता दें, अक्षय के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म 'फूल और कांटे' के जरिए अजय ने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। मालूम हो, जहां एक ओर अजय देवगन बॉलीवुड में स्टंटमैन रहे वीरु देवगन के बेटे हैं तो वहीं अक्षय कुमार एक बाहरी व्यक्ति थे, जिनका बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। हालांकि, अजय द्वारा अक्षय को रिप्लेस करने के बाद भी दोनों के रिश्ते मधुर हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारसुशांत सिंह राजपूतअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?