लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार बहन से हो गये थे नाराज, अल्का भाटिया ने 15 साल बड़े सख्स से कर ली थी शादी

By वैशाली कुमारी | Updated: August 21, 2021 12:40 IST

अक्षय ने अलका भाटिया से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। दरअसल अल्का ने अपने परिवार और अक्षय की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी की थी। ये शादी उन्होंने अपनी उम्र से 15 साल बड़े शख्स से की थी।

Open in App
ठळक मुद्देलाइमलाइट से दूर रहने वाली अलका एक हाउसवाइफ हैंसाल 2012 में अल्का ने मुंबई  के जाने माने हस्ती सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी रचाई थीवे देश की अग्रणी रियल स्टेट फर्म हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं

बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।  बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार की एक बहन भी है और उनका नाम अल्का भाटिया  हैं। अक्षय ने अलका भाटिया से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। दरअसल अलका ने अपने परिवार और अक्षय की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी की थी। ये शादी उन्होंने अपनी उम्र से 15 साल बड़े शख्स से की थी। इससे अक्षय कुमार बहुत उनसे बेहद नाराज हो गये थे।

किससे रचाई थी अल्का भाटिया ने शादी: 

अक्षय की बहन अलका वैसे तो बालीवुड की चकाचौंध से दूर रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय कुमार , बहन अलका के काफी करीब हैं। साल 2012 में अलका ने मुंबई  के जाने माने हस्ती सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी रचाई थी। सुरेंद्र महाराष्ट्र और देश की अग्रणी रियल स्टेट फर्म हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 

 पहले से ही शादीशुदा थे सुरेंद्र हीरानंदानी: 

अलका ने जिस सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी, वो पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी प्रीति नाम की महिला से हुई थी हालांकि साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि अक्षय कुमार अलका के इस फैसले से खुश नहीं थे। लेकिन बहन अलका की खुशी को देखते हुए उन्होंने बाद में हामी भर दी थी।

 कौन हैं सुरेंद्र हीरानंदानी: 

सुरेंद्र हीरानंदानी की बात करें तो वो मुंबई की अमीर शख्सियतों में शुमार हैं। उनकी कंपनी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र और देश के दूसरे हिस्सों में रियल स्टेट का कारोबार करती है। प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक सुरेंद्र की कुल संपत्ति 1.29 अरब डॉलर है। अलका से शादी से पहले ही सुरेंद्र के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां नेहा और कोमल और एक बेटा हर्ष है। सुरेंद्र के तीनों बच्चे मां प्रीति के साथ रहते हैं। 

फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं अल्का भाटिया: 

लाइमलाइट से दूर रहने वाली अलका एक हाउसवाइफ हैं। हलाकि वो फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमा चुकी हैं। अलका ने बतौर प्रोड्यूसर साल 2014 में आई फिल्म फगली में हाथ आजमाया था। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में अलका के साथ अक्षय कुमार भी फिल्म के प्रोड्यूसर थे।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !