लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ी कुमार इस साल करेंगे सबका पत्ता साफ, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं अक्षय की ये 5 फिल्में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 30, 2019 09:56 IST

अक्षय कुमार हर साल अपने फैंस के लिए एक से एक नायाब फिल्में लेकर आते हैं। बीते साल 2018 में उन्होंने पैडमैन, गोल्ड और 2.0 जैसी शानदार फिल्में फैंस के सामने पेश की थीं।

Open in App

अक्षय कुमार हर साल अपने फैंस के लिए एक से एक नायाब फिल्में लेकर आते हैं। बीते साल 2018 में उन्होंने  पैडमैन, गोल्ड और 2.0 जैसी शानदार फिल्में फैंस के सामने पेश की थीं। उनकी फिल्मों के आगे सलमान, आमिर और शाहरुख जैसे कलाकार की फिल्में पानी मांग गईं थीं। खिलाड़ी कुमार की फिल्में जिस तरह से मैसेज देने वाली और फैंस को लुभाने वाली होती है उससे ये ही साफ होता है कि उनके सामने कोई भी शायद ना हो। वह हर साल कई हिट देते हैं। अब नए साल में भी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ धमाल मचाने को तैयार दिख रहे हैं। आइए जानते हैं 2018 के बाद 2019 में वह किन फिल्मों के जरिए फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं।

केसरी

अक्षय कुमार की आने वाली यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। यह फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई की सच्ची कहानी पर बेस्ड है। यह लड़ाई 1897 में हुई थी जब 21 सिख सैनिक 1000 अफगान सैनिकों से भिड़ गए थे। इस फिल्म का पहला लुक और पोस्टर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। जिस तरह से पोस्टर ही वायरल हुआ है उससे साफ है कि फिल्म भी फैंस को भाने वाली है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रड्यूस किया है और यह 21 मार्च को रिलीज होगी। इसमें अक्षय का लुक सिख वाला है।

गुड न्यूज

इस फिल्म में की खासियत ये है कि अक्षय कुमार लंबे समय बाद करीना कपूर खान के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भी एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक बच्चा पैदा करने की कोशिशें कर रहा है। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार के अलावा गुड न्यूज में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अक्षय की ये फिल्म इस साल 19 जुलाई को रिलीज होगी।

हाउसफुल 4

हाउसफुल सीरीज की अगली फिल्म इसी साल पर्दे पर आने को तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडेय, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2019 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

सूर्यवंशी

सिंबा की अपार सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी भी अक्षय कुमार के साथ अब एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। सूर्यवंशी को रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे और यह दिसंबर में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है।

मिशन मंगल

अक्षय कुमार एक और फिल्म इस साल पर्दे पर धमाल करने को तैयार है। एक्टर की यह फिल्म भारत के पहले मंगल मिशन के ऊपर बन रही है। इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, तापसी पन्नू और शरमन जोशी जैसे सितारे दिखाई देंगे। यह फिल्म 2019 में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।  

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?