लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने कश्मीर में स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का दान दिया

By वैशाली कुमारी | Updated: July 28, 2021 20:20 IST

अक्षय कुमार ने जिस स्कूल के पुनर्निमाण के लिए रूपये दिए हैं, वो स्कूल नीरू गांव में स्थित है। इस स्कूल का नाम अक्षय के स्वर्गीय पिता हरिओम भाटिया के नाम पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने कश्मीर में एक स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का दान दिया है।उन्होंने एक जर्जर स्कूल को देखा और उसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये दान में दिए थेअक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टार्रर  रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कश्मीर में एक स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का दान दिया है। वहीं  पिछले महीने की 17 तारीख को कश्मीर में अक्षय कुमार बीएसएफ के जवानों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक जर्जर स्कूल को देखा और उसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये दान में दिए थे। हालांकि अक्षय ने इस काम के विषय में कहीं कोई पोस्ट नहीं डाली थी।

अक्षय के पिता जी के नाम पर रखा गया स्कूल का नाम 

बतादें कि अक्षय कुमार ने जिस स्कूल के पुनर्निमाण के लिए रूपये दिए हैं, वो स्कूल नीरू गांव में स्थित है। इस स्कूल का नाम अक्षय के स्वर्गीय पिता हरिओम भाटिया के नाम पर रखा गया है। स्कूल का पूरा नाम ‘हरिओम भाटिया एजुकेशन ब्लॉक गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नीरू' है। स्कूल का निर्माण हो जाने के बाद बच्चे आसानी से यहां पढ़ाई कर सकेंगे। 

बीएसएफ ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी

बीएसएफ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि डीजी बीएसएफ राकेश अस्थाना ने पद्म श्री से सम्मानित अक्षय कुमार, बीएमडब्ल्यूए की अध्यक्ष अनु अस्थाना और एसडीजी वेस्टर्न कमांड बीएसएफ सुरेंद्र पंवार  के साथ आज वेबलिंक के माध्यम से कश्मीर में ‘हरिओम भाटिया एजुकेशन ब्लॉक गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नीरू' की स्थापना की। 

वही फिल्मों कि बात करें तो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टार्रर  रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वो रंजीत तिवारी की बेल बॉटम में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता के साथ दिखाई देंगे। वही अक्षय आनंद एल राय की अतरंगी रे में भी नजर आएंगे। फिल्म में सारा अली खान और धनुष भी मुख्य भूमिका में दिखाई देगें। इसके अलावा अक्षय ने हाल ही में फरहाद सामजी की बच्चन पांडे  में भी नजर आएंगे।

टॅग्स :अक्षय कुमारएजुकेशनसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस