लाइव न्यूज़ :

'फिलहाल पार्ट-2' की फेक कास्टिंग पर सोशल मीडिया पर भड़के अक्षय कुमार, फैंस से की ये खास अपील

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2020 14:00 IST

जहां एक ओर अभी बॉलीवुड की सभी प्रकार की शूट‍िंग बंद हैं वहीं इस बीच फिलहाल पार्ट 2 म्यूजिक वीडियो की कास्ट‍िंग को लेकर खबरें आ रही थी

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार नुपुर सेन का फिलहाल गाना फैंस के बीच काफी पसंद किया गया थाअक्षय ने सोशल मीडिया पर बताया है कि इस वीडियो के लिए किसी की भी कास्टिंग नहीं हुई है

अक्षय कुमार नुपुर सेन का फिलहाल गाना फैंस के बीच काफी पसंद किया गया था। इस गाने को अभी तक फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं। इन दिनों जहां लॉकडाउन के कारण फिल्मों आदि की शूटिंग बंद चल रही है। वहीं दूसरी तरफ फिलहाल पार्ट 2 का कास्टिंग को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से छाई हुई हैं। ऐसे में इस तरह की खबरों पर अब अक्षय कुमार का गुस्सा फूटा है।

अक्षय कुमार ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर बताया है कि इस वीडियो के लिए किसी की भी कास्टिंग नहीं हुई है।  अक्षय ने हर तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना के समय फेक न्यूज तो बहुत सुनी अब फेक कास्ट‍िंग भी हो रही है। अक्षय ने कहा कि हमें पता चला है कि कुछ लोग फिलहाल पार्ट 2 की कास्ट‍िंग को लेकर फेक न्यूज चला रहे थे। हम, 'फिलहाल' की टीम यह साफ करना चाहते हैं कि ना तो हम ना ही हमारा प्रोड्क्शन हाउस या बैनर या हमसे जुड़ा कोई भी व्यक्त‍िगत इंसान, एजेंसी, पार्टनरश‍िप फर्म या कंपनी इस गाने के सीक्वल की कास्ट‍िंग कर रही है। आगे लिखा है कि हम तो फिलहाल के सीक्वल के लिए किसी को भी नहीं कास्ट कर रहे हैं और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि फिलहाल की कहानी आएगी और ओरिजिनल कास्ट और टीम द्वारा ही इसे लाया जाएगा। हम अपने फैंस और व्यूअर्स से यह अनुरोध करते हैं कि वे फेक कास्ट‍िंग कॉल को नजरअंदाज करें।

अक्षय ने बताया है कि 'हम तो फिलहाल के सीक्वल के लिए किसी को भी नहीं कास्ट कर रहे हैं और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि फिलहाल की कहानी आएगी और ओरिजिनल कास्ट और टीम द्वारा ही इसे लाया जाएगा। हम अपने फैंस और व्यूअर्स से यह अनुरोध करते हैं कि वे फेक कास्ट‍िंग कॉल को नजरअंदाज करें।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!