लाइव न्यूज़ :

इस मामले को लेकर अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By भाषा | Updated: May 10, 2018 05:12 IST

नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों के समूह ने कहा कि पोशाक को नौसेना की असली वर्दी बताते हुए नीलामी के लिए पेश करने की गतिविधि भावनाओं को आहत करने वाली है।

Open in App

मुंबई , 10 मईः बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना पर सशस्त्र बलों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए 11 रक्षा अधिकारियों और आठ अन्य लोगों ने बुधवार को उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा। अक्षय और ट्विंकल पर 2016 में आई फिल्म 'रूस्तम' में इस्तेमाल की गई नौसेना की एक पोशाक को नीलामी के लिए पेश करने का आरोप लगाया गया है।

नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों के समूह ने कहा कि पोशाक को नौसेना की असली वर्दी बताते हुए नीलामी के लिए पेश करने की गतिविधि भावनाओं को आहत करने वाली है। समूह में एक नौसेना कर्मी की पत्नी और सात सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं। 

नोटिस में कहा गया है कि सशस्त्र बलों की वर्दी से मिलती जुलती दिखने वाली पोशाक ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक संभावित खतरा पैदा किया है क्योंकि यह तथाकथित वर्दी, तमगा और बैज राष्ट्र विरोधी तत्वों के हाथ लग सकता है जो संकट पैदा करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

नोटिस की एक प्रति नीलामी घर साल्ट स्काउट और रक्षा मंत्रालय के कार्यालय को भी भेजी गई है। समूह ने मंत्री से कुमार और टि्वंकल के खिलाफ कार्रवाई करने और 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में पहनी गई पोशाक की नीलामी रोकने का अनुरोध किया है। 

गौरतलब है कि यह फिल्म बहुत कुछ नौसेना अधिकारी केएम नानावती के वास्तविक जीवन पर आधारित है। कुमार ने जंतुओं के बचाव और कल्याण के लिए काम करने वाले एक एनजीओ की मदद को लेकर 26 अप्रैल को इस पोशाक को नीलामी के लिए पेश किया था। 

इस नीलामी के तहत बोली लगाने की प्रक्रिया 26 मई को खत्म होगी और अब तक 2,35,000 रूपये की बोली लगी है। समूह की ओर से दंपती को कानूनी नोटिस भेजने वाली स्मिता दीक्षित ने पीटीआई भाषा से कहा कि सेना से सेवानिवृत्त भारतीय और सेवारत सैन्य कर्मी इस बात को लेकर गुस्से में हैं कि ये सेलिब्रिटी सशस्त्र बलों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारट्विंकल खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?