लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में हैं अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल के साथ सीख रहे हैं ये नया काम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 17:21 IST

अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म 'केसरी' की शूट‍िंग भी जल्‍द पूरी होने वाली है।  इस फिल्म की कहानी 1897 के सारागढ़ी युद्ध से प्रेरित है।

Open in App

मुंबई, 25 जून:  बॉलीवुड के 'खिलाडी' अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म गोल्ड (Gold) का ट्रेलर र‍िलीज हो चुका है। 1948 के ओलंप‍िक गेम्‍स में भारतीय हॉकी टीम के गोल्‍ड जीतने की कहानी द‍िखाने वाली ये फ‍िल्‍म 15 अगस्‍त को स‍िनेमाघरों में दस्‍तक देगी। फिल्मों में हमेशा  कुछ नया करने वाले अक्षय अपनी असल ज़िन्दगी में भी कुछ नया सीखने के शौक़ीन हैं। वह  इन द‍िनों अमेर‍िका के न्‍यूयॉर्क में पत्‍नी ट्व‍िंकल खन्‍ना और बच्चों (आरव और नितारा) के साथ छुट्ट‍ियां ब‍िता रहे हैं। अक्षय कुमार उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो अपने ब‍िजी शेड्यूल से फैम‍िली के ल‍िए वक्‍त न‍िकालते हैं और घूमने जाते हैं।

हर वेकेशन वह कुछ न कुछ नया सीखते हैं तो हर बार की तरह इस बार भी वह कुछ नया सीख रहे हैं। एक र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, इस बार अक्षय कुमार ट्व‍िंकल खन्‍ना के साथ सालसा सीख रहे हैं। दोनों वहां एक सालसा टीचर की मदद ले रहे हैं। 

पिछले साल अक्षय ने वेकेशन के दौरान रॉक क्लाइम्बिंग सीखी थी। उससे भी पहले के वेकेशन में उन्होंने कुकिंग सीखी थी। उनका मानना है कि हमे हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए इसलिए वह अपने बेटे आरव को भी ये सभी चीजें स‍िखाते हैं। यही वजह है क‍ि आरव की आदतें अक्षय कुमार जैसी ही हैं। 

बता दें क‍ि अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म 'केसरी' की शूट‍िंग भी जल्‍द पूरी होने वाली है।  इस फिल्म की कहानी 1897 के सारागढ़ी युद्ध से प्रेरित है। इस युद्ध में 21 सिखों की एक सेना ने 10,000 अफगानों के खिलाफ युद्ध किया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं और इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?