लाइव न्यूज़ :

शो पर एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके मीका-आकांक्षा के बीच प्यार नहीं!, शादी को लेकर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: October 22, 2022 15:34 IST

'रियलिटी शो स्वयंवर: मीका दी वोहती' जीतने वाली अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने कहा है कि वे चीजों को एक समय बाद एक कदम आगे ले जाएंगे फिर शादी करने का फैसला करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देमीका और आकांक्षा पिछले 13-14 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।मीका की शादी को लेकर रियलिटी मीका दी वोहती तैयार किया गया था जिसकी विजेता आकांक्षा पुरी बनीं।

मुंबईः 'रियलिटी शो स्वयंवर: मीका दी वोहती' जीतने वाली अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने अब कहा है कि वह और गायक मीका सिंह एक युगल नहीं हैं, बल्कि सिर्फ दोस्त हैं।  शो की विजेता घोषित किए जाने के दौरान मीका ने उन्हें भावी जीवन साथी के रूप में चुना था। आकांक्षा ने तब कहा था कि वे चीजों को एक समय बाद एक कदम आगे ले जाएंगे फिर शादी करने का फैसला करेंगे। 

गौरतलब है कि शो में दोनों ने दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला तक पहनाया था। अब आकांक्षा पुरी ने 'ईटाइम्स' से कहा है कि वह और मीका अच्छे दोस्त हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह "स्वयंवर...एक साथी चुनने को लेकर था इसलिए हमने एक-दूसरे को चुना क्योंकि हम एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानते हैं।" आकांक्षा ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि एक-दूसरे के प्यार में हैं।

आकांक्षा ने कहा कि शो के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है और हम वही पुराने दोस्त बने रहेंगे जो हम थे। हम एक-दूसरे के प्रति सुरक्षात्मक हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम दोनों को व्यक्तिगत रूप से जीवन में कड़वे अनुभव हुए हैं, इसलिए हम धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं।

आकांक्षा ने कहा कि हम किसी का हाथ नहीं पकड़ते हैं या किसी पीडीए में शामिल नहीं होते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं। इसके अलावा, वर्तमान में हम काम करने में व्यस्त हैं। बकौल आकांक्षा, वास्तव में हम दोनों वर्कहॉलिक हैं और एक-दूसरे की पेशेवर प्रतिबद्धताओं को समझते हैं।

  आकांक्षा और मीका 13-14 साल से दोस्त हैं। स्वयंवर से पहले दोनों की डेटिंग की अफवाहें थीं। इतना ही नहीं, जुलाई 2021 में जब बीच सड़क मीका की कार खराब हुई थी, उस दौरान कार में आकांक्षा भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

टॅग्स :मीका सिंहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!