लाइव न्यूज़ :

संवाद अदायगी के बेताज बादशाह थे अजीत, दिलीप कुमार की इस फिल्म के बाद बने खलनायक

By अनिल शर्मा | Updated: October 23, 2021 14:05 IST

साल 1946 से 1956 तक अजीत फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वहीं 1950 में निर्देशक के.अमरनाथ ने उन्हें सलाह दी कि वह अपना फिल्मी नाम छोटा कर लें...

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1957 मे बीर.आर.चोपड़ा की फिल्म 'नया दौर' में दिलीप कुमार के साथ अजीत नजर आए थेइस फिल्म में उनकी भूमिका ग्रे शेडस वाली थी

मुंबईः बॉलीवुड में अजीत का नाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट अदाकारी और संवाद अदायगी के जरिए सिनेप्रेमियों के दिलों में खास पहचान बनाई। गोलकुंडा में 27 जनवरी 1922 को जन्में हामिद अली खान उर्फ अजीत खान को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। उनके पिता बशीर अली खान हैदराबाद में निजाम की सेना में काम करते थे। 

अजीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आंध्र प्रदेश के वारांगल जिले से पूरी की। चालीस के दशक में उन्होंने नायक बनने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1946 में प्रदर्शित फिल्म शाह-ए-मिस्र से की। साल 1946 से 1956 तक अजीत फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वहीं 1950 में निर्देशक के.अमरनाथ ने उन्हें सलाह दी कि वह अपना फिल्मी नाम छोटा कर लें। इसके बाद उन्होंने अपना फिल्मी नाम हामिद अली खान की जगह पर अजीत रखा और के.अमरनाथ के निर्देशन में बनी फिल्म बेकसूर में बतौर नायक नजर आए।

साल 1957 मे बीर.आर.चोपड़ा की की फिल्म 'नया दौर' में अजीत ग्रामीण की भूमिका मे दिखाई दिए। इस फिल्म में उनकी भूमिका ग्रे शेडस वाली थी। यह फिल्म पूरी तरह अभिनेता दिलीप कुमार पर केंद्रित थी फिर भी वह दिलीप कुमार जैसे अभिनेता की उपस्थिति में अपने अभिनय की छाप दर्शको के बीच छोड़ऩे मे कामयाब रहे। नया दौर की सफलता के बाद अजीत ने यह निश्चय किया कि वह खलनायकी में ही अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे। 

नया दौर में दिलीप कुमार और अजीत

खलनायक की भूमिकाओं से उनकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती गई लेकिन उनको सिगरेट की बुरी लत लग गई। अजीत घर पर हों या फिल्म के सेट पर, दिन में कई सिगरेट पी जाया करते थे जिसकी वजह से उन्हें अचनाक दिल का दौरा पड़ गया। इस कारण उन्हें अभिनय से 10 साल दूर रहना पड़ा। सेहत में थोड़ी सुधार हुई तो वह फिर काम पर लग गए। और फिर अपने प्रशंसकों को कई हिट फिल्में दीं। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच