लाइव न्यूज़ :

एजाज खान ने जमानत मिलने के चंद घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर फिर की एंट्री, Tweet करके यही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 12:47 IST

विवादों में रहने वाले एजाज खान को 18 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एजाज के खिलाफ मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजमानत मिलते ही अभिनेता ने पहला ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा हैएजाज खान को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी

अभिनेता एजाज़ खान के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के  आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एक्टर को  मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर आईपीसी 153A, 117, 121 धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा गया था। अब हाल में एजाज को जमानत मिल गई है।

जमानत मिलते ही अभिनेता ने पहला ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है।  एजाज खान को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। उन्हें 18 अप्रैल को मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ट्वीट में एजाज ने सभी लोगों का शुक्रिया किया है। एजाज ने ट्वीट किया- 'आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। न्याय की जीत हुई है। मैं अपने वकील नाजनीन खत्री और जोहेब शेख का शुक्रगुजार हूं। आप सभी को मेरा प्यार।'  विवादों में रहने वाले एजाज खान को 18 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा कि चींटी मर गई, मुसलमान जिम्‍मेदार.. हाथी मर गया मुसलमान जिम्‍मेदार, दिल्‍ली में भूकंप आया सारे मुसलमान जमीन के नीचे घुसे और हिले तो भूकंप आ गया... यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्‍मेदार है लेकिन ये साजिश कर कौन रहा है?' इसी वीडियो में आगे उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।यही नहीं एक तरफ जहां भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है और लोग इससे बचने के लिए दुआ कर रहे थे। वहीं, एजाज खान ने अपने वीडियो में लोगों को कोरोना हो जाने की बात कही थी। एजाज खान के इस वीडियो के बाद उसे सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ लगाई थी।

एजाज के इस भड़काउ भाषण के बाद से ही सोशल मीडिया पर गुरुवार को पूरे दिन #अरेस्ट_एजाज_खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। इस मामले में जांच पड़ताल करने के बाद मुंबई पुलिस में न सिर्फ अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बल्कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिनेता को गिरफ्तार भी किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम