लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन बनाएंगे हॉरर फिल्मों के जनक 'रामसे ब्रदर्स' की बायोपिक, सातों भाइयों के जीवन पर फिल्म बनाने के अधिकार किए हासिल

By भाषा | Updated: November 7, 2019 16:45 IST

रामसे ब्रदर्स ‘‘पुरानी हवेली”, “दो गज जमीन के नीचे”, “वीराना” और “बंद दरवाजा’’ जैसी फिल्में बनाकर मशहूर हुए थे। हॉरर और इरोटिका के अपने अनोखे मिश्रण के चलते ये फिल्में बहुत लोकप्रिय हुईं।

Open in App

भारतीय सिनेमा जगत में 1970-80 के दशक में कम बजट की हॉरर फिल्मों का दौर लाकर क्रांति करने वाले रामसे ब्रदर्स के जीवन पर बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अजय देवगन बायोपिक बनाने जा रहे हैं। देवगन और प्रीति सिन्हा ने इन सातों भाइयों के जीवन पर फिल्म बनाने के अधिकार हासिल किए हैं‍।

रितेश शाह ने “द रामसे बायोपिक” के शीर्षक से इसे लिखा है। रामसे ब्रदर्स ‘‘पुरानी हवेली”, “दो गज जमीन के नीचे”, “वीराना” और “बंद दरवाजा’’ जैसी फिल्में बनाकर मशहूर हुए थे। हॉरर और इरोटिका के अपने अनोखे मिश्रण के चलते ये फिल्में बहुत लोकप्रिय हुईं।

सिन्हा ने एक बयान में कहा, “स्वर्गीय तुलसी रामसे और श्याम रामसे के परिवार ने हमें बायोपिक अधिकार देकर हम पर भरोसा किया है। अजय और मैं रामसे परिवार की तीन पीढ़ियों की मेहनत, जुनून और सफलता की आकर्षक यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

टॅग्स :अजय देवगनबॉलीवुड हीरोफिल्मबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?