लाइव न्यूज़ :

तमिल फ‍िल्‍म कत्‍थी के रीमेक में नजर आएंगे अजय देवगन, एक बार फ‍िर होगी दीपिका पादुकोण से टक्‍कर-इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2020 11:59 IST

तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' (Kaithi) के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन मुख्य किरदार निभाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन ने ट्वीट में लिखा-'हां, मैं तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक कर रहा हूं। यह फिल्म 12 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी।'हिंदी रीमेक का निर्देशन 'कैथी' को बनाने वाले मशहूर तमिल फिल्मकार लोकेश कनगराज ही करेंगे।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की फिल्म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जमकर धमाल मचाया था। फिल्म ने करीब 275 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म की सीधी टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से हुई थी। साथ में रिलीज हुई फिल्मों में दीपिका की फिल्म को नुकसान उठाना पड़ा था। 

ऐसे में एक बार फिर से दीपिका और अजय पर्दे पर टकराने वाले हैं। अजय साउथ की फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं।अजय देवगन तमिल फ‍िल्‍म कत्‍थी के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे और इस फ‍िल्‍म की सीधी टक्‍कर होगी दीपिका पादुकोण की फ‍िल्‍म और अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म से। यह फ‍िल्‍म 12 फरवरी 2021 को र‍िलीज होगी।

अजय देवगन ने ट्वीट में लिखा-'हां, मैं तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक कर रहा हूं। यह फिल्म 12 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी।'हिंदी रीमेक का निर्देशन 'कैथी' को बनाने वाले मशहूर तमिल फिल्मकार लोकेश कनगराज ही करेंगे। इसी दिन दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्‍या पांडे स्‍टारर फ‍िल्‍म रिलीज होगी। यह फ‍िल्‍म शकुन बत्रा की बायोपिक होगी। इस फिल्म के दो दिन बार अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे पर्दे पर रिलीज होगी। यानि साफ है अजय, अक्षय और दीपिका की एक साथ टक्कर होने वाली है।

आपको बता दें कि कत्थी 25 अक्टूबर 2015 में पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फ‍िल्‍म में कार्ति, नारायण और धीना लीड रोल में थे। फ‍िल्‍म का निर्देशन लोकेश कानागराज ने किया था। दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पर्दे  पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।।  इस फिल्म में कार्थी एक कैदी की भूमिका में नजर आए थे। उनका चरित्र कट्टर और दुस्साहसी था।  इस फिल्म में कई शानदार सीन्स पेश किए गए थे।

टॅग्स :अजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच