लाइव न्यूज़ :

Happy Father's Day: पिता वीरू देवगन को याद कर भावुक हुए अजय देवगन, कहा- वो हमेशा हमारे साथ हैं...

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2020 11:21 IST

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने बेटे को बॉलीवुड में लाने के लिए काफी संघर्ष किया था। अजय खुद भी अपने करियर का श्रेय पिता को दे चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पिता वीरू देवगन की तस्वीर शेयर कर फादर्स डे के दिन उन्हें याद किया है।अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया।पिछले साल 27 मई को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से वीरू देवगन का निधन हो गया था।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन तथा एक्शन कोरियोग्राफर व डायरेक्टर वीरू देवगन अब इस दुनिया में नहीं हैं। फादर्स डे के मौके पर अजय देवगन ने पिता को बेहद खास अंदाज में याद किया है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पिता वीरू देवगन की तस्वीर शेयर कर फादर्स डे के दिन उन्हें याद किया है। अजय देवगन को स्टार बनाने का श्रेय उनके पिता वीरू देवगन को ही जाता है। 

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहते हैं। इसके बावजूद किसी खास मौके पर वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते ही रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस के काम को लेकर अजय देवगन ने कई सारे पोस्ट किए थे। अब अजय देवगन ने पिता वीरू देवगन के साथ बॉक्सिंग रिंग में बात करते हुए फोटो शेयर की है। 

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर जताया प्यार

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया। अजय ने लिखा, 'जिन्हें हम प्यार करते हैं वो कभी हमसे दूर नहीं जाते, वो रोज हमारे साथ चलते हैं। उन्हें सुना नहीं जा सकता, देखा नहीं आ सकता, लेकिन वो हमारे साथ हैं। हमेशा हमें प्यारा करते हैं#HappyFathersDay।

पिछले साल 27 मई को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई थी मौत

इस पुरानी तस्वीर में वीरू देवगन अजय देवगन से कुछ बातें कर रहे हैं। दोनों पिता-बेटे के चेहरों पर मुस्कराहट है। ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर देखकर अजय देवगन भावुक दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पिछले साल 27 मई को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से वीरू देवगन का निधन हो गया था। पिता की पहली पुण्यतिथि पर अजय ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। 

टॅग्स :अजय देवगनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!