लाइव न्यूज़ :

गरीब प्रवासी मजदूरों को घर भेजने वाले सोनू सूद की तारीफ कर ट्रोल हुए अजय देवगन, फैंस ने कहा- असली 'सिंघम' कौन है अब पता चला

By अमित कुमार | Updated: May 26, 2020 14:09 IST

सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस सोशल मीडिया पर सोनू सूद के नाम से सोनू द सुपर हीरो, सोनू असली हीरो तरह के कई नाम ट्रेंड करा रहे हैं। अजय देवगन से पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति इरानी भी सोनू सूद की तारीफ सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद मुंबई में रहने वाले प्रवासी मजदूरों की हर तरह से सहायता करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सोनू के इस भावना को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी ट्वीट कर सोनू सूद का हौंसला बढ़ाया है।

प्रवासी लोगों के दिल में भी सोनू सूद की छवि किसी भगवान से कम नहीं है। सरकार से ना उम्मीद इन लोगों को सोनू सूद के रूप में एक नया मसीहा मिल गया है। अजय देवगन ने सोनू की तारीफ करते हुए लिखा, 'प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर भेजने को लेकर जो संवेदनशील काम आप कर रहे हैं वह एक उदाहरण है। आपको और हिम्मत मिले, सोनू।'

अजय देवगन से पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति इरानी भी सोनू सूद की तारीफ सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं। सोनू सूद की तारीफ कर अजय देवगन सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। फैंस ने अजय देवगन को भी इस संकट के समय में मजदूर और बेसाहारा लोगों के लिए कुछ करने की सलाह दी। एक फैन ने लिखा- आप भी रियल लाइफ सिंघम बन सकते हो सर, एक बार ट्राई तो कीजिए।

फैंस सोशल मीडिया पर सोनू सूद के नाम से सोनू द सुपर हीरो, सोनू असली हीरो तरह के कई नाम ट्रेंड करा रहे हैं। वहीं उसे रियल लाइफ का सिंघम बता रहे हैं। बता दें कि ल़ॉकडाउन में अलग-अलग फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद राज्य सरकार से परमिशन लेकर हर राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चला रहे हैं। इसके साथ ही वह उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रख रहे हैं।

टॅग्स :सोनू सूदअजय देवगनप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!