लाइव न्यूज़ :

तान्हाजी विवाद पर पहली बार बोले अजय देवगन, कहा-हमारे यहां इतनी कम्यूनिटी हैं, कोई ना कोई तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 17, 2019 11:02 IST

अजय काजोल भी शामिल हुए हैं।यहां अजय देवगन और काजोल ने ऐतिहासिक फिल्मों के खिलाफ लगातार हो रहे विवाद पर अपनी राय रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन और काजोल एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैंदोनों फिल्म तान्हाजी में नजर आएंगे।

अजय देवगन और काजोल एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म तान्हाजी में नजर आएंगे। इस फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। इनको फैंस ने जमकर पसंद किया है। साथ ही ट्रेलर रिलीज के साथ विवादों में भी घिर गया है। अब इस पर अजय ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

आज तक के महामंच एजेंडा में अजय काजोल भी शामिल हुए हैं।यहां अजय देवगन और काजोल ने ऐतिहासिक फिल्मों के खिलाफ लगातार हो रहे विवाद पर अपनी राय रखी है। बता दें, अजय की तानाजी: द अनसंग वॉरियर पर भी कंट्रोवर्सी चल रही है।

अजय ने पीरियड फिल्मों को लेकर हो रहे विवाद कहा है कि एक तो हमारे यहां इतनी ज्यादा कम्यूमिटी हैं, कोई ना कोई आहत हो ही जाता है। आधे से ज्यादा लोग हर्ट नहीं होते वो अपने प्रमोशन ते लिए ऐसा करते हैं। हालांकि इसमें कुछ सही लोग भी होते हैं जिनसे बातचीत करके मामला सैटल कर लेते हैं।

अजय ने कहा है कि लेकिन जो जानबूझकर विवाद पैदा करते हैं उन्हें पब्लिसिटी चाहिए होती है। यहां एक दिक्कत है कि आप हर किसी को खुशी नहीं कर सकते हैं। तो फिर से तो हमें झेलना ही पड़ेगा। काजोल भी यहां पति की इस बात से सहमत नजर आईं।

काजोल ने कहा है कि जब भी कोई बड़ी फिल्म बनाते हैं तो कोई ना कोई आपत्ति जरुर करेगा। हर किसी को खुश रखना मुश्किल है। किसी ना किसी को आपत्ति होगी।ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'तानाजी' में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं। तो सैफ उदयभान राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में काजोल भी हैं और काजोल इसमें सावित्रीबाई मालसुरे का किरदार निभा रही हैं। 

 शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज, ल्यूक कैनी औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगनकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?