लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह की 'सिंबा' में दिखेंगे अजय देवगन, पहली बार पर्दे पर दिखेंगे साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2018 12:58 IST

डीएनए अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार ‘सिम्बा’ फिल्म के क्लाइमेक्स में अजय देवगन फैंस को एक दमदार रोल में नजर आने वाले हैं।

Open in App

मुंबई,(6 मार्च): निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन की दोस्ती से हर कोई रुबरु है। रोहित ने अब तक करीब 13 फिल्मों का निर्देशन किया है जिसमें से 10 फिल्मों में उन्होंने बतौर हीरो अजय देवगन को ही लिया है। 

ऐसे में खबरों की मानें तो अब जल्द ही रोहित अजय के साथ 11वीं फिल्म का निर्देशन भी करने वाले हैं। लेकिन इस समय वे ‘सिम्बा’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमे मुख्य किरदार बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिंह निभा रहे हैं। लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि ‘सिम्बा’ फिल्म में अजय देवगन की भी एंट्री होने वाली है। रोहित ने अजय को अपनी इस फिल्म में एक स्पेशल कैमियो के लिए दिया है। वहीं, खबरों की मानें तो इसके लिए अजय देवगन ने हां भी कर दी है।

डीएनए अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार ‘सिम्बा’ फिल्म के क्लाइमेक्स में अजय देवगन फैंस को एक दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब अजय  और रणवीर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं हमेशा से ही रणवीर, अजय की फिल्मों और उनके अभिनय के फैन्स रहे हैं।

वहीं, खबरों की मानें तो ‘सिम्बा’ की शूटिंग के साथ-साथ वे ‘सिंघम 3’ की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं। ‘सिम्बा’ का काम खत्म होते ही वे अजय के साथ ‘सिंघम 3’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। कहा जा रहा है कि सिंघम का तीसरा भाग 2019 के अंत या 2020 में रिलीज होगी।

टॅग्स :अजय देवगनरोहित शेट्टीरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच