लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन ने 'मैदान' की नई रिलीज डेट से उठाया पर्दा, कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ाई गई तारीख

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2020 11:46 IST

कोरोना वायरस के कारण अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म 'मैदान' (Maidan) की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे13 अगस्त 2021 को रिलीज होगी फिल्म 'मैदान'अजय देवगन ने पोस्टर शेयर कर बताई तारीख

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण जहां कई फिल्में ऑनलाइन रिलीज की जा रही हैं तो वही कुछ की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। इस बीच अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी फिल्म 'मैदान' (Maidan) अब इस साल रिलीज नहीं होगी। पहले ये फिल्म बड़े पर्दे पर 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी।

अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया कि इस साल रिलीज होने वाली 'मैदान' अब 13 अगस्त 2021 को रिलीज होगी। इस पोस्ट को सहरे करते हुए अभिनेता ने कैप्शन लिखा, '2021 इंडिपेंडेंस वीक। एक अनकही कहानी जो हर भारतीय को गौरवान्वित करेगी। 13 अगस्त की तारीख अंकित करें।'

नई फिल्म पर काम कर रहे अजय देवगन

इसके अलावा अजय लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले पर फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म के उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में अजय कभी भी इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी शहीद हुए 20 भारतीय जवानों पर आधारित होगी। 

अजय द्वारा एक्टिंग करने पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अजय फिल्म में एक्टिंग करेंगे या नहीं। इसके अलावा अभी एक्टर-एक्ट्रेस और बाकी क्रू मेंबर्स की लिस्ट अपने अंतिम रूप है। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स को-प्रोड्यूस करेगी। मालूम हो, 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए थे। बता दें, पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है। 

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगे

वहीं, अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'तानाजी - द अनसंग वॉरियर' में देखा गया था, जिसमें काजोल और सैफ अली खान भी थे। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा था। इसके अलावा अजय जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगे जिसमें संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, एमी विर्क और शरद केलकर भी हैं। फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

टॅग्स :अजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!