लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का 51 साल की उम्र में निधन

By अनुराग आनंद | Updated: October 6, 2020 18:07 IST

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में अनिल देवगन क्रिएटिव डायरेक्टर थे।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन ने अपने भाई को याद करते हुए कहा कि आत्मा को शांति मिले यही दुआ है।इसके साथ ही अजय देवगन ने कहा कि महामारी के चलते पर्सनल प्रेयर मीट नहीं रखी जाएगी।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है। इसकी जानकारी अजय देवगन ने पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। हालांकि, किस वजह से उनका देहांत हुआ है, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

अजय देवगन ने भाई अनिल की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पिछली रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। इनके असामयिक निधन ने परिवार का दिल तोड़ दिया है। एडीएफएफ और मैं उन्हें हमेशा मिस करेंगे। 

इसके साथ ही अजय देवगन ने अपने भाई को याद करते हुए कहा कि आत्मा को शांति मिले यही दुआ है। महामारी के चलते पर्सनल प्रेयर मीट नहीं रखी जाएगी।

बता दें कि अनिल देवगन ने अपने करियर में ज्यादातर काम अजय देवगन के साथ किया। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया था।

वे साल 1996 में आई फिल्म 'जीत' के अलावा अजय देवगन की फिल्मों जान, इतिहास, प्यार तो होना ही था और हिंदुस्तान की कसम में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे।

अनिल देवगन के निधन पर उर्मिला मातोंडकर, अभिषेक बच्चन, बोनी कपूर, आयशा श्रॉफ और मुकेश छाबड़ा समेत फिल्म जगत के कई अभिनेता व अभिनेत्री  ने दुख व्यक्त किया।

 

टॅग्स :अजय देवगनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?