लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 की पकड़ मजबूत, 11वें दिन भी की बंपर कमाई, दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

By अनिल शर्मा | Updated: November 29, 2022 14:07 IST

फिल्म दृश्यम 2 ने शुक्रवार को  7.87 करोड़, शनिवार को 14.05 करोड़, रविवार को 17.32 करोड़, सोमवार को 5.44 करोड़ की कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्दे यह फिल्म (दृश्यम 2) देवगन की 2015 की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम’ का सीक्वल है। मलयालम फिल्म का सीक्वल फरवरी 2021 में रिलीज हुआ था। 11 दिनों फिल्म का कुल कलेक्शन 149.34 करोड़ हो चुका है। 

Drishyam 2 box office collection Day 11:  अजय देवगन की दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने से फिल्म महज कुछ ही कदम दूर है। फिल्म ने पहले हफ्ते में तो ताबड़तोड़ कमाई की है, दूसरे सप्ताह में भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

दृश्यम 2 ने सोमवार (28 नवंबर) को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये से अधिक कमाए। इस साल के अंत में फिल्म के 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, देशभर में दृश्यम2 ने दूसरे सप्ताह के चौथे दिन PVR: 1.24 करोड़, INOX में 1.02 करोड़ और सिनेपोलिस मे 56 लाख का बिजनेस किया। 

फिल्म ने शुक्रवार को  7.87 करोड़, शनिवार को 14.05 करोड़, रविवार को 17.32 करोड़, सोमवार को 5.44 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में कुल कलेक्शन 149.34 करोड़ हो चुका है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

मालूम हो, यह फिल्म (दृश्यम 2) देवगन की 2015 की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम’ का सीक्वल है, जो इसी नाम की मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी। मलयालम फिल्म का सीक्वल फरवरी 2021 में रिलीज हुआ था।

‘दृश्यम 2’ में श्रिया शरन, तब्बू, रजत कपूर, इशीता दत्ता और अक्षय खन्ना भी हैं। फिल्म की प्रस्तुति वायकॉम18 स्टूडियोज, टी-सीरिज और पैनोरमा स्टूडियोज की है। साथ ही ये भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअजय देवगनतब्बूअक्षय खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल