लाइव न्यूज़ :

...तो क्या सच में ऐश्वर्या अपना ससुराल छोड़ कहीं और हो जाएंगी शिफ्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2018 19:28 IST

2015 में  ऐश और अभिषेक ने अपने लिए मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था।

Open in App

बॉलीवुड के गलियारों में काफी दिनों से इस बात की चर्चा है कि ऐश्वर्या राय और अभि‍षेक बच्चन जलसा छोड़ मुंबई में अपने लग्जरी अपार्टमेंट में श‍िफ्ट होने वाले हैं। अभी ऐश्वर्या और अभि‍षेक, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ जलसा में ही रह रहे हैं। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि क्या इन अफवाहों में सच्चाई है, क्या सच में अभि‍षेक और ऐश कहीं और शिफ्ट होने वाले हैं।

अफवाह यह भी उड़ रही है कि ऐश्वर्या के अपनी सास जया बच्चन के साथ रिश्ते अच्छे नहीं है। वैसे मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिलहाल अभि‍षेक बच्चन अपने परिवार को छोड़कर कहीं भी शि‍फ्ट होने का इरादा नहीं बना रहे हैं। जलसा को छोड़ने की फिलहाल कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि अभि‍षेक बच्चन कभी भी अपने माता-पिता को नहीं छोड़ सकते। करिश्मा के साथ भी उनकी सगाई टूटने की यही वजह बताई गई थी।

अभिषेक हमेशा से ही लग्जरी अपार्टमेंट में श‍िफ्ट होने से ज्यादा तवज्जो परिवार और माता-पिता के साथ को देते हैं। शायद यही वजह है कि मुंबई में खरीदे गए 21 करोड़ के नए अपार्टमेंट की बजाय ये कपल आज भी जलसा में रहने को लेकर ज्यादा खुश है। अभिषेक और ऐश ने 21 करोड़ का मुंबई में  लग्जरी अपार्टमेंट 2015 में ही खरीदा था। लेकिन ये स्टार कपल अभी तक वहां शिफ्ट नहीं हुए हैं। अब ये तो देखने वाली ही बात होगी कि ऐश और अभिषेक आने वाले समय में जलसा छोड़ेंगे या नहीं।

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनअभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनजया बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड स्टार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!