लाइव न्यूज़ :

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे एनकाउंटर होने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए रोहित शेट्टी, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: July 10, 2020 13:59 IST

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर अचानक रोहित शेट्टी की चर्चा शुरू हो गई है। फिल्मों में पुलिस और गुंडों के बीच एक्शन सीक्वेंस दिखाने वाले डायरेक्टर को लेकर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मी स्टाइल में हुए इस एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार उज्जैन से कानपुर लाते समय हुए सड़क हादसे में एक पुलिस वाहन के पलटने के बाद दुबे ने भागने का प्रयास किया।

कुख्यात अपराधी एवं कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। पुलिस के अनुसार उज्जैन से कानपुर लाते समय हुए सड़क हादसे में एक पुलिस वाहन के पलटने के बाद दुबे ने भागने का प्रयास किया। पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे के बाद दुबे ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। 

फिल्मी स्टाइल में हुए इस एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्मों में अधिकतर पुलिस अपराधियों का इस तरह से एनकाउंटर करती रही है। यही वजह है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। विकास दुबे एनकाउंटर का सीन फिल्मी सीन होने पर लोग रोहित शेट्टी को याद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे रोहित के फैंस 

एक यूजर ने लिखा है- एनकाउंटर स्टोरी फिल्म की तरह है। पुलिस को फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखनी चाहिए। रोहित शेट्टी लोकेशन को जानना चाहते हैं। वहीं एक ने लिखा- 'अब रोहित शेट्टी कह रहे होंगे-ये तो मेरी वाली स्क्र‍िप्ट है।' जबकि, एक अन्य ने लिखा- 'जिस तरह से कार पलटी है, मैं सोच रहा हूं रोहित शेट्टी को इस स्क्र‍िप्ट के लिए बुलाया गया था।'

भागने की कोशिश में मारा गया विकास दुबे

पुलिस वाहन पलटने से पुलिस निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी घायल भी हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि सड़क दुर्घटना सुबह हई। उन्होंने कहा ‘‘ तेज बारिश हो रही थी। पुलिस ने गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गयी और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गये। उसी मौके का फायदा उठाकर दुबे ने पुलिस के एक जवान की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और कुछ दूर भाग भी गया। लेकिन फिर वह मार गया।

टॅग्स :विकास दुबेरोहित शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!