लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कपूर को मिलीं नई मां, श्रीदेवी के जाने का दर्द करेंगी कम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2018 15:01 IST

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी को नई मां मिल गई हैं, जो उनका ख्याल रख रही हैं। सुनकर फैंस को थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये सच है।  

Open in App

मुंबई, (5 मार्च): बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ। उनके निधन से हर कोई अभी भी सख्ते में है। वहीं, मां के यूं अचानक निधन से उनकी बेटियां सबसे ज्यादा आहात हैं। इसका रूप हाल ही में अभिनेत्री की बड़ी बेटी के एक खत में दिखा है।

 इसी बीच खबरें आ रही हैं कि जाह्नवी को नई मां मिल गई हैं, जो उनका ख्याल रख रही हैं। सुनकर फैंस को थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये सच है।  जाह्नवी की इस नई मां को खुद श्रीदेवी जी भी जानती थी।  दरअसल ये मां कोई और नहीं बल्कि उनकी ऑनस्क्रीन मां शालिनी कपूर हैं। शालिनी कपूर, जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' में उनकी मां का किरदार रही हैं। ऐसे में इन दिनों ये चर्चा जोरों पर है कि शालिनी ऑनस्क्रीन वाली अपनी बेटी जाह्नवी के अकेलेपन को लेकर काफी चिंतित हैं। 

वहीं, जाह्नवी की ऑनस्क्रीन मां शालिनी ने श्रीदेवी के इस अचानक निधन पर जाह्नवी के बारें में बताते हुए कहा है कि वह जाह्नवी के अकेलेपन को लेकर काफी चिंतिंत हैं। उन्होने बताया है कि भले फिल्म में ही वह जाह्नवी का मां रही हों लेकिन अब  एक ऐसी केमेस्ट्री तो बन ही चुकी है कि उन्होंने एक मां के तौर पर जाह्नवी की चिंता करना शुरू कर दिया है।

 उन्होंने बताया कि जाह्नवी और श्रीदेवी के बीच के रिश्ते को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता लेकिन वह कोशिश करेंगी कि एक मां की तरह ही जाह्नवी का पूरा ख्याल रख सकें। जाह्नवी की फिल्म धड़क इसी साल पर्दे पर आने वाली है, जिसनें उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं।  

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?