लाइव न्यूज़ :

आमिर खान का विज्ञापन देख यूजर्स लगा रहें है अभिनेता पर हिंदू विरोधी होने का आरोप, एड को बॉयकॉट करने की कि अपील

By वैशाली कुमारी | Updated: October 2, 2021 19:00 IST

हाल ही में सीएट टायर ने अपना एक विज्ञापन जारी किया है। इस एड में आमिर खान सड़कों पर पटाखे नहीं चलाने की अपील कर रहे हैं। लेकिन विज्ञापन के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर इसका जमकर विरोध कर रहें है।

Open in App
ठळक मुद्देलोग एड के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसका काफी विरोध कर रहे हैं यूजर इस एड को लेकर सोशल मीडिया पर आमिर खान और सीएट टायर के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं

एक्टर आमिर खान अपने एक विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, हाल ही में सीएट टायर ने अपना एक विज्ञापन जारी किया है। इस एड में आमिर खान सड़कों पर पटाखे नहीं चलाने की अपील कर रहे हैं। लेकिन विज्ञापन के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर इसका जमकर विरोध कर रहें है और आमिर पर हिंदूविरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। 

इस विज्ञापन से नाराज लोग आमिर खान और सीएट टायर को हिंदू विरोधी बताते हुए सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं बात करे इस एड की तो एड में आमिर खान बच्चों से कहते हैं कि अनार बम, सुतली बम, चकरघिन्नी, आज अगर हमारी टीम छक्के छुड़ाती है तो हम भी पटाखे छुड़ाएंगे, लेकिन कहां सोसाइटी के अंदर, क्योंकि रोड गाड़ी चलाने के लिए है राकेट जलाने के लिए नहीं। 

लेकिन कई लोग एड के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसका काफी विरोध कर रहे हैं। वहीं कई यूजर इस एड को लेकर सोशल मीडिया पर आमिर खान और सीएट टायर के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड में स्पेशली खान...हिंदू त्योहारों को निशाना बनाते हैं। इसके बावजूद हिंदू लोग इनकी फिल्मों को देखते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने आमिर खान से सवाल करते हुए पूछा कि क्या सड़क नमाज पढ़ने के लिए है? एक अन्य यूजर ने लिखा- सीएट टायर तुम्हें शर्म आनी चाहिए। 

टॅग्स :आमिर खानविवादहिन्दी सिनेमा समाचारसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच