लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के बाद राखी सावंत को जान का खतरा! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भेजा धमकी भरा ईमेल

By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2023 15:00 IST

दरअसल, हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस धमकी के बदले राखी सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विरोध करते हुए सलमान खान का समर्थन किया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे राखी सावंत को मिली जान से मारने की धमकी सलमान खान के बाद राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए किया खुलासा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर मीडिया में अपनी किसी न किसी खबर के लिए सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच राखी सावंत को जान से मारने की धमकी मिली है।

ये बात तो किसी से छुपी नहीं है कि राखी एक्टर सलमान खान की करीबी है और वह उनके समर्थन में कुछ न कुछ बोलती रहती है। ऐसे में सलमान को धमकी देने वाले गैंग ने राखी को भी उनका समर्थन करने पर धमकी दी है।

दरअसल, हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस धमकी के बदले राखी सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विरोध करते हुए सलमान खान का समर्थन किया था। 

राखी सावंत ने खुद मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा ईमेल आया है। ईमेल के अनुसार, राखी को इन सब मामलों से दूर रहने के लिए कहा गया है। बिश्नोई का यह धमकी भरा ईमेल राखी के एक चेतावनी के रूप में दिया गया है। 

राखी सावंत को भेजा धमकी भरा ईमेल

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया से बात कर रही है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा भेजे गए मेल को जोर से पढ़ती है।

जिसमें कहा गया है, "अब की बार हम सुरक्षा के बीच मरेंगे। आखिरी चेतावनी है राखी तेरे लिए वरना तू भी भाई तैयार रहना, गुज्जर प्रीत।" राखी ने अपना फोन मीडिया को दिखाते हुए कहा, 'ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है।' उसने यह भी कहा कि वह पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करेगी।

इंडिया टुडे के अनुसार, इसके बाद राखी सावंत ने मीडिया को बताया कि वो कह रहे हैं कि अगर आप सलमान खान के बारे में बात करोगी तो हम आपको मार देंगे।

हालांकि, राखी ने साफ कहा कि वह बॉलीवुड के भाई जान के बारे में बात करेंगी क्योंकि उन्होंने उनकी माँ की तब मदद की थी जब वह अस्वस्थ थीं। उन्होंने राखी की मदद करते हुए 50 लाख रुपये भी दिए थे।

उन्होंने मेरी माँ को कैंसर से बचाने में कोशिश की तो मैं क्यों न बोलूं? राखी ने कहा कि लॉरेंस के गैंग ने सिद्धू मूसेवाला को जान से मार दिया लोग इसके बाद कैंडल मार्च लेकर चलते हैं किसी के मरने के बाद रोते हैं। जब इंसान जिंदा है तो क्या हमें स्टैंड नहीं लेना चाहिए?

गौरतलब है कि राखी सावंत लगातार सलमान खान का सपोर्ट करती रही हैं। कुछ समय पहले जब सलमान खान को धमकी दी गई थी तब राखी ने इस पर खुलकर बात करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से माफी मांगी थी और सलमान पर बुरी नजर न रखने के लिए कहा था। 

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान से इसलिए नाराज है क्योंकि उन पर काले हिरण को मारने का आरोप लगा है। बिश्नोई गैंग इसे अपने समाज की निंदा मानता है और सलमान खान को माफी मांगने की बात कह रहा है वरना वह उन्हें मार देगा। 

टॅग्स :राखी सावंतसलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!