फैंस के लिए खुशखबरी, रामायण और महाभारत के बाद अब शुरू होने जा रहा है 'श्री कृष्णा'

By अमित कुमार | Published: April 23, 2020 08:12 PM2020-04-23T20:12:52+5:302020-04-23T20:12:52+5:30

'रामायण' 'महाभारत', 'चाणक्‍य', 'शक्तिमान' और 'देख भाई देख' जैसे शोज के बेहतर रिस्पांस के बाद चैनल ने अब श्री कृष्‍णा' के पुन: प्रसारण का फैसला किया है।

After Ramayan and Mahabharat now Shri Krishna to return on Doordarshan | फैंस के लिए खुशखबरी, रामायण और महाभारत के बाद अब शुरू होने जा रहा है 'श्री कृष्णा'

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsअब दूरदर्शन 'श्री कृष्‍णा' को ऑ एयर लाने की तैयारी कर रहा है। दूरदर्शन ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में टीवी और फिल्मी सितारे तो घर में बंद हैं लेकिन उनकी फिल्में और सीरियल्स लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पौराणिक धारावाहिकों के दोबारा प्रसारण ने टीवी के दर्शकों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी लाने का काम किया है। रामायण और महाभारत को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला है। 

ऐसे में अब दूरदर्शन 'श्री कृष्‍णा' को ऑ एयर लाने की तैयारी कर रहा है। दूरदर्शन ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, खुशखबरी..हमारे दर्शकों के लिए !! जल्द आ रहा 'श्री कृष्णा'।  स्‍वप्‍निल जोशी और सर्वदमन बनर्जी द्वारा निभाया गया 'श्री कृष्‍णा' का रोल फैंस आज भी नहीं भुला पाए हैं। रामायण और महाभारत के बाद फैंस ने लॉकडाउन में दूरदर्शन से 'श्री कृष्‍णा' के पुन: प्रसारण की अपील की थी।

यह धारावाहिक 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और इसके बाद 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। रामायण के राम की तरह सर्वदमन बनर्जी को भी उन दिनों लोग सच में भगवान कृष्‍ण ही समझते थे। कृष्णा से पहले स्वपनिल जोशी ने रामानंद सागर की 'रामायण' में कुश का किरदार निभाया था। इस शो की बदौलत स्वपनिल जोशी को जो स्टारडम मिला था, वो आज भी कायम है।

Web Title: After Ramayan and Mahabharat now Shri Krishna to return on Doordarshan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे