लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद विराट- अनुष्का के साथ कई कपल्स की है पहली दिवाली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2018 13:52 IST

Open in App

पिछले साल बॉलीवुड की कई अदाकाराओं ने शादी की. इस लिहाज से शादी के बाद यह उनकी पहली दिवाली है, जिसकी खुशियां वह अपने पति के घर पर मनाएंगी. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अनुष्का शर्मा का. अनुष्का ने पिछले साल दिसंबर में क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ इटली में शादी की. इस कपल ने हाल ही में पहला करवा चौथ भी मनाया है. इस दौरान इस पर्व की अलग ही रौनक उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. इसके बाद यह कपल विराट का बर्थडे मनाने के लिए हरिद्वार गया और अब दीपावली की खुशियां मना रहा है.

अनुष्का शर्मा पहली बार अपने पति विराट के साथ अपने में दिवाली मना रही हैं. हैमिल्टन में परिवार के साथ दिखे सोनम-आनंद सोनम कपूर इसी साल मई में अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. सोनम और आनंद हर पर्व-त्यौहार को अपने अंदाज में मना रहे हैं. हाल ही में उन्होंने करवा चौथ को भी अपने अंदाज से मनाया और अब वह दीपावली की छट्टियां हैमिल्टन में एन्ज्वॉय करते नजर आए हैं.

हाल ही मे सोनम की बहन रिया कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें सोनम और आनंद हॉलीडे ट्रिप एन्ज्वॉय करते दिख रहे हैं. मजे की बात यह है कि इस तस्वीर में सोनम और आनंद के साथ उनका पूरा परिवार भी दिख रहा है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले सोनम और आनंद इटली के मिलान में होनेवाले फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए गए थे. दोनों ने इस ट्रिप को खूब एन्ज्वॉय किया था. इस ट्रिप मंे उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनास भी दिखाई दिए थे.

नेहा की भी अंगद के घर है पहली दिवाली शादीशुदा महिला के लिए पहली दिवाली कुछ खास होती है और नेहा धूपिया के लिए भी इस बार की दिवाली इसलिए खास है, क्योंकि इस बार वह इस त्यौहार को अपने पति अंगद बेदी के साथ मना रही हैं. नेहा अभी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. ऐसे में वह खुश रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं.

इन दिनों इस कपल को सितारों के घर होने वाली दिवाली पार्टीज में देखा जा रहा है. नेहा और अंगद हाल में शिल्पा शेट्टी के घर हुई पार्टी में भी नजर आए थे. प्रिंस और युविका 'बिग बॉस' विनर प्रिंस नरुला ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी से शादी की है और दोनों आजकल अपनी पहली दिवाली की खुशियां मनाने में लगे हुए हैं.

प्रिंस और युविका ने अपना दिवाली प्लान तो अब तक किसी से शेयर नहीं किया है, लेकिन इतना तो जरूर है कि यह कपल अपने इस पहले त्यौहार को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं रखने वाला है.

टॅग्स :दिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?